Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

उद्धव ठाकरे ने शिंदे के पुत्र के लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया, वंशवादी राजनीति खत्म करने का किया आह्वान

51

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कल्याण लोकसभा क्षेत्र का शनिवार को दौरा किया और वंशवादी राजनीति खत्म करने का लोगों का आह्वान किया। कल्याण लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व श्रीकांत शिंदे करते हैं जो राज्य के मुख्यमंत्री एवं प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के बेटे हैं।

ठाकरे ने एक रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महाराष्ट्र का बार-बार होने वाला दौरा आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य के महत्व को रेखांकित करता है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, ”वंशवादी राजनीति और गद्दारों को जमींदोज करें।” शुक्रवार को ट्रांस-हार्बर अटल सेतु के उद्घाटन पर मोदी के भाषण का उल्लेख करते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वंशवादी राजनीति के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी कीं। ठाकरे स्वयं एक राजनीतिक परिवार से आते हैं, क्योंकि उनके पिता बाल ठाकरे शिवसेना के संस्थापक थे। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे राज्य की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री थे।

जून 2022 में ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने वाले और उनकी सरकार गिराने वाले एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि हम गद्दारों को उनकी जगह दिखाएं।” उन्होंने आरोप लगाया, ”इस्तेमाल करो और फेंक दो” भाजपा की नीति है। ठाकरे की पार्टी शिवसेना महा विकास आघाड़ी गठबंधन की घटक है। उन्होंने रैली में सहयोगी कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश बचाने के लिए विपक्ष की एकजुटता जरूरी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.