Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छठ महापर्व पर पटना में अनोखी शुरुआत, मात्र 2100 रुपए में हेलिकॉप्टर से करें गंगा घाटों के हवाई दर्शन झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी... भाई दूज पर नहीं खरीदे नए कपड़े? इन आसान फैशन ट्रिक्स से पुराने कुर्ते को दें एकदम नया और स्टाइलिश लु... शुभमन गिल के खराब फॉर्म पर मुरली कार्तिक का बड़ा बयान, SENA देशों में सफल होने के लिए तकनीक बदलने की... नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा कदम, मंत्रियों के साथ जुड़ेंगे एनस... इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरों पर छलका दिलजीत दोसांझ का दर्द, लाइव आकर कहा— 15 नवंबर को जरूर आऊंग...

नववर्ष के दिन दिल्ली मेट्रो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इतने लाख लोगों ने किया सफर

52

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ट्रेनों में एक जनवरी, 2024 को 67 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की जो बीते छह वर्षों में नववर्ष के दिन मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या है। डीएमआरसी के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी को कुल 67.47 लाख यात्रियों ने मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाया।

आंकड़ों से सामने आया है कि बीते वर्ष एक जनवरी को 49.16 लाख लोगों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया थी जबकि 2022 में 23.66 लाख, 2020 में 55.26 लाख और 2019 में 50.16 लाख लोगों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया था। इन छह वर्षों में सबसे कम एक जनवरी 2021 को 18.07 लाख लोगों ने यात्रा की थी जो कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन के बाद आने वाला पहला नववर्ष का दिन था।

2023 में इतने लाख लोगों ने किया था सफर 
इस वर्ष एक जनवरी को राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत कई स्टेशनों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गई। इसी तरह 31 दिसंबर, 2023 को 48.76 लाख लोगों ने मेट्रो में यात्रा की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.