Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली-UP से लेकर आंध्र प्रदेश तक, इन राज्यों में आंधी-बारिश, यहां IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, पहाड़ों का क्या है हाल?

32

दिल्ली एनसीआर के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. शुक्रवार को एक बार फिर राज्य में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई. इसके बाद दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि दिल्ली का मौसम पिछले कुछ दिनों से सुहाना बना हुआ है. मई की शुरुआत से ही दिल्ली के मौसम में ठंडक देखने को मिल रही है, जहां तेज हवाओं का दौर लगातार जारी है.

अब मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है. हालांकि इसके बाद अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.11 मई को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 13 से 15 मई को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

13 से 16 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है. 11 से 14 मई के दौरान महाराष्ट्र में आंधी चलने और बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 11 से 14 मई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 11 से 14 मई को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने का अलर्ट है.

तेज हवाएं चलने की संभावना

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 11 से 14 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.

इन राज्यों में मौसम रहेगा गर्म

अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 6 दिनों तक 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है और उसके बाद अगले 4 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा. वहीं 15 और 16 मई को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है. 11 मई को असम, मेघालय, त्रिपुरा में भी मौसम गर्म रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.