Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

लड़का कर रहा था दूसरी शादी, गर्लफ्रेंड ने दुल्हन के मोबाइल पर भेज दिया वो VIDEO, फिर…

39

छत्तीसगढ़ में एक युवक अपनी पुरानी प्रेमिका को धोखा देकर दूसरा विवाह करने जा रहा था. इसी दौरान पुरानी प्रेमिका ने नई दुल्हन के फोन पर अपनी प्रेम कहानी और युवक के साथ मंदिर में हो चुके विवाह का वीडियो भेज दिया, जिसके बाद हंगामा मच गया. ये पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के जावलपुर गांव का है. हंगामा मचने के बाद दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया.

इसके बाद पुलिस को इस धोखेबाजी की जानकरी दी गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को थाने लेकर गई. ये पूरा मामला बुधवार रात का है. नैला चौकी के क्षेत्र के बोड़सरा गांव के विकास साहू की बारात बलौदा थाना क्षेत्र के गांव जावलपुर गांव गई थी.

दुल्हन ने विवाह से किया इनकार

इसी दौरान दूल्हे की पुरानी प्रेमिका ने नई दुल्हन के फोन पर वीडियो भेज दिया. वीडियो को देखते ही दुल्हन और उसके परिवार वालों के होश उड़ गए. इसके बाद होने वाली दुल्हन ने विवाह से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन पक्ष ने सबसे पहले बारातियों को वापस भेजा और दूल्हे को बंधक बना लिया.

दोनों पक्षों में हुआ कोंप्रोमाइज

दुल्हन के परिवार ने जब दूल्हे से वीडियो के बारे में पूछा तो उसने वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बताया. इस बीच दुल्हन पक्ष की ओर से पूरे मामले की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज करा दी गई. इसके पुलिस दूल्हे को थाने ले गई. गुस्साए दुल्हन पक्ष ने शादी में खर्च हुए पांच लाख रुपयों की मांग की. आखिरकार अंत में दोनों पक्षों ने तीन लाख रुपयों में समझौता किया.

बताया जा रहा है कि विकास की शादी उसकी पुरानी प्रेमिका के साथ मंदिर में हो चुकी थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. प्रेमिका विकास को दूसरी शादी भी नहीं करने दे रही थी, लेकिन जब विकास नहीं और दूसरी शादी करने ठानी तो प्रेमिका ने शादी रुकवा दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.