Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘छात्रा ने Insta पर पोस्ट किया पाकिस्तान जिंदाबाद…’ मच गया बवाल, कॉलेज ने क्या लिया एक्शन?

30

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. भारत ने 7 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया और पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इसमें पाकिस्तान के कई आतंकी मारे गए. इसके साथ ही भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान की ओर से होने वाले हमलों को नाकाम कर रही है.

ऐसे में देश का माहौल भी तनावपूर्ण है. इसी बीच महाराष्ट्र के पुणे में एक छात्रा को कॉलेज से निकाल दिया गया. क्योंकि उसने पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट शेयर की थी. इसके बाद छात्रा के खिलाफ एक्शन लिया गया. दरअसल, एक छात्रा की पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया. सिंहगड कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा खदिजा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की पोस्ट शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसका भारी विरोध देखने को मिला.

छात्रा पर दर्ज की गई FIR

यह पोस्ट वायरल होते ही सकल हिंदू समाज ने इसे एक्स पर शेयर करते हुए खदिजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसके बाद कोंढवा पुलिस स्टेशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खदिजा शेख के खिलाफ FIR दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया. कोंढवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक पाटणकर ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जा रही है.

खदिजा शेख को कॉलेज से निकाला

वहीं कॉलेज प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए खदिजा शेख को कॉलेज से निकाल दिया है. कॉलेज मैनेजमेंट का कहना है कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी छात्र के लिए संस्था में कोई जगह नहीं है. इस घटना के बाद पुणे का सामाजिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की भी सलाह दी है.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाता हुआ नजर आ रहा है. शख्स का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया., जिसके बाद वह अपने आप को सच्चा हिंदुस्तानी बताता दिख रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.