Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

फुस्स साबित हो रहे पाकिस्तान के हथियार, मिसाइल हो या ड्रोन सब निकले फुलझड़ी

50

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत के कई शहरों पर पाक की तरफ से ड्रोन अटैक किए गए हैं. हालांकि इन हमलों को भारतीय डिफेंस फोर्स ने नाकाम कर दिया. आज सुबह लगभग 5 बजे, पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से बाइकर YIHA III कामिकेज़ ड्रोन लॉन्च किए. इन ड्रोन के जरिए पाकिस्तान घनी आबादी में तबाही फैलाना चाहता था. पाकिस्तानी ड्रोन जैसे ही सीमा से एंटर हुए तुरंत भारतीय डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया और सभी ड्रोन को मार गिराया. भारतीय डिफेंस सिस्टम के सामने पाकिस्तान के ड्रोन हो या फिर मिसाइल सब फुस्स साबित हो रहे हैं.

पाकिस्तान की तरफ से भेजे गए ड्रोन में विस्फोटक भरा हुआ था. अगर ये घनी आबादी में गिरते तो कई लोगों की जान जा सकती थी. AAD यूनिट की सटीक कार्रवाई के चलते न सिर्फ ड्रोन तबाह कर दिए गए, बल्कि उनका मलबा भी आम नागरिकों से दूर इलाके में गिराया गया, जिससे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई.

क्या है YIHA-III कामिकेज़ ड्रोन?

पाकिस्तान की तरफ से जो ड्रोन भारत पर छोड़े गए थे वो YIHA-III एक “लॉयटरिंग म्यूनिशन” ड्रोन है. इन ड्रोन को इस तरीके से डेवलप किया गया ताकि डिफेंस सिस्टम हो या फरि फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस इन ये ड्रोन आसानी से हमला कर सकते हैं. इसके साथ ही ये कई घंटों तक हवा में रह सकते हैं. इनती सब खूबी के बाद भारतीय डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्तान के ये ड्रोन कोई काम नहीं आ पा रहे हैं. भारतीय सेना अब तक सैकडों ड्रोन खत्म कर चुकी है. इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है. YIHA-III ड्रोन को तुर्की की रक्षा कंपनी ने विकसित किया है. इसका यूज सीरिया, यूक्रेन और अब पाकिस्तान कर रहा है.

पाक की मिसाइल भी नहीं आ रही काम

पाकिस्तान की मिसाइल फतेह-1 जम्मू एयर बेस, और उधमपुर पर दागी गई. रत ने पाकिस्तान की फतेह-1 मिसाइल का बराक-8 मिसाइल से जवाब दिया और उसके हमले को बेअसर कर दिया. फतेह-1 मिसाइल की रेंज 140 किलोमीटर की होती है. यह मिसाइल कई तरह के वारहेड ले जाने में भी सक्षम है. इस मिसाइल को ट्रक आधारित लॉन्चर से दागा जा सकता है. भारत की बराक-8 मिसाइल ने पाकिस्तान की मिसाइल को मिनटों में राख कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.