Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘मेरा सिंदूर देश के नाम…’ शादी के 2 दिन बाद सरहद पर पहुंचा जवान, नम आंखों से दुल्हन ने कह दी बड़ी बात

19

महाराष्ट्र के जलगांव में एक सेना का जवान अपनी शादी के दो दिन बाद अपने देश की सेवा के लिए सरहद पर लौट गया और अपनी ड्यूटी पर पहुंच गया. शादी के दिन बाद ही उन्हें बुलाया गया तो उनकी दुल्हन ने भी इनकार नहीं किया और नम आंखों के साथ ये कहते हुए अपने पति को विदा किया कि उनका सिंदूर देश के नाम है. इसके साथ ही ये भी कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है.

दरअसल, पाचोरा तहसील के खेड़गांव नंदिचे गांव के रहने वाले सैनिक मनोज ज्ञानेश्वर पाटिल ने शादी के महज दो दिन बाद ही कर्तव्य की पुकार पर देश सेवा के लिए घर छोड़ दिया. 5 मई को उनकी शादी यामिनी नाम की युवती से हुई थी, लेकिन शादी के तुरंत बाद ही उनका सीमा पर ड्यूटी के लिए बुलावा आ गया. मनोज ने देशभक्ति की मिसाल कायम करते हुए अपनी पत्नी को भरोसा दिलाकर ड्यूटी जॉइन कर ली.

“मेरा सिंदूर देश के नाम”

शादी के बाद 7 मई को उन्होंने पचोरा रेलवे स्टेशन से अपनी तैनाती स्थल के लिए प्रस्थान किया. जब उनके परिवार वाले पत्नी, माता-पिता और रिश्तेदार उन्हें विदा करने पहुंचे तो सभी की आंखें नम थीं, लेकिन चेहरों पर देशभक्ति का गर्व भी साफ झलक रहा था. इस मौके पर पत्नी यामिनी ने कहा, “मेरा सिंदूर देश के नाम है. मुझे गर्व है कि मेरा पति देश की सेवा कर रहा है.” यामिनी की आंखों में आंसू और हाथों में अब भी मेहंदी की रौनक थी.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम

कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तानी आतंकवादी हमले के जवाब में भारत सरकार ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस अभियान में 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर आतंकियों को ढेर किया गया. इसके बाद सभी छुट्टी पर गए सैनिकों को वापस ड्यूटी पर बुला लिया गया. क्योंकि हालात युद्ध जैसे बन चुके हैं.

मनोज पाटिल के इस फैसले की इलाके भर में सराहना हो रही है. पचोरा स्टेशन पर उन्हें विदा करते समय गांव के लोगों ने भी जयकारे लगाए. मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी विजय सिंह पाटिल का भी अभिनंदन किया गया. मनोज ने रवाना होते हुए कहा कि हमारे जवान एक नहीं, बल्कि दस आतंकवादियों को मार गिराएंगे. विजय हमारी ही होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.