Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत-PAK तनाव के बीच दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन फेस वॉश, क्यों घबराए हैं बांग्लादेशी?

13

भारतीय सेना के पीओके और पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद दोनों देश के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान भारत पर ड्रोन और मिलाइल अटैक कर रहा है. भारत भी पाकिस्तान को जवाब दे रहा है. वहीं दोनों देशों के तनाव के बीच दिल्ली पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है. इसे ऑपरेशन फेश वॉश नाम दिया गया है. ये ऑपरेशन बांग्लादेशियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया है.

वो बांग्लादेशी नागरिक जो बिना कागज के लंबे समय भारत में रह रहे हैं या जिनकी कागजों की मियाद खत्म होने के बाद भी वो यहांं हैं. ऐसे बांग्लादेशियों की तलाश की जा रही है और उनको निकाला जा रहा है इस ऑपरेशन के तहत तीन बांग्लादेशी प्रवासी पकड़े गए हैं. दिल्ली पुलिस की विदेशी नागरिक सेल ने तीनों को उत्तर पश्चिम जिले से पकड़ा है. जो प्रवासी पकड़े गए हैं, उनके पास से चार स्मार्टफोन बरामद हुए हैं.

तीनों ढाका के रहने वाले

इस फोन में एक आईएमओ ऐप था, जोकि प्रतिबंधित है. पकड़े गए प्रवासी इसी ऐप के माध्यम से बांग्लादेश में रह रहे अपने परिवार से बात किया करते थे. पकड़े गए लोगों की पहचान मक्सुदा अली उर्फ मो. मासूम ( 40), अब्दुल हकीम उर्फ जेली (33 ) और फईम पायल (21 ) के रूप में हुई है. ये तीनों की ढाका जिले के रहने वाले हैं.

खुफिया सूचना के बाद पकड़ा गया

दरअसल, इस महीने पुलिस को कुछ अवैध बंग्लादेशी नागरिकों के ट्रांसजेंडर के रूप में वेश बदलकर भीख मांगने की खुफिया सूचना मिली थी. वे ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांग थे, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो. खुफिया जानकारी के बाद पुलिस ने कुछ दिनों तक लगातार निगरानी की. पुलिस ने बताया कि इसके बाद पुख्ता जानकारी मिली की ऐसे तीन लोग हैं और वो आजादपुर नई सब्जी मंडी के पास हैं.

तीनों अवैध रूप से भारत में हुए दाखिल

पुलिस ने बताया कि इसके बाद तुरंत टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उन्होंने ऐजेंटों के जरिये अवैध रूप से भारत में दाखिल होने की बात कही. तीनों कमजोर सिमाओं से होते हुए भारत आए और फिर ट्रेन से दिल्ली पहुंचे. पुछताछ के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि तीनों पुरुष हैं. उन्होंने महिला जैसा नजर आने के लिए अपने सीने को कुछ चीजें लगाकार उभारा था.

पुलिस ने बताया कि तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए एफआरआरओ, आरकेपुरम, नई दिल्ली को सौंपा गया है. उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. मामले की जांच अभी की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.