Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

Operation Sindoor के बाद पाकिस्तानी एंकर के रोने का वीडियो वायरल, लोग बोले- नौटंकी बंद करो

26

हमारी भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का ऐसा बदला लिया कि पूरे पाकिस्तान में भूचाल आ गया! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मंगलवार देर रात डेढ़ बजे शुरू हुआ और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों में ऐसी लालिमा बिखेरी कि सब लाल-लाल हो गया. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब छाया हुआ है, जिसमें एक पाकिस्तानी न्यूज एंकर का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है. नेटिजन्स कह रहे हैं कि भारत के हवाई हमले में जो पाकिस्तानी ‘मेहमान’ जहन्नुम पहुंच गए, ये मोहतरमा उसी के गम में डूबी हुई है. हालांकि, टीवी9 इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Incognito_qfs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को अब तक पांच लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि पोस्ट पर आए लोगों के कमेंट्स भी काफी जोरदार हैं. एक यूजर ने कहा, इस मोहतरमा को तो पाकिस्तानी सीरियल में काम करना चाहिए. दूसरे ने लिखा, बस कर बहन कितना ड्रामा करेगी.

यहां देखें वीडियो

क्या है ऑपरेशन सिंदूर? (What is Operation Sindoor)

‘ऑपरेशन सिंदूर’ उन 26 बेकसूर पर्यटकों की मौत का बदला है, जिन्हें 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के कायर आतंकियों ने उनका मजहब पूछकर बेरहमी से मार डाला था. इस आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद हमारी तीनों सेना ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके में घुसकर वहां छिपे आतंकी खेमों पर ऐसा धावा बोला कि वे अब खंडहरों में तब्दील हो चुके हैं.

इंडियन आर्मी ने इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 अहम आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. ये ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.