Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amritsar Food Safety Raid: झब्बाल व तरनतारन की दूध डेयरियों पर फूड सेफ्टी टीम का छापा, 100 किलो खराब... Haryana News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, सहकारिता विभाग के इंस्प... IGNOU Admission 2026: इग्नू में दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी, सर्टिफिकेट कोर्स छोड़ बाकी म... दामला में टूटी सड़क को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा: सीएम सैनी ने खुद रुकवाया काफिला, दिया निर्माण का... Indian Railway : पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की 6 प्रमुख ट्रेनों से हटी पैंट्री कार, जुड़ेगा एक्स्ट्रा 3rd... Rohtak Kidnapping Case: मॉडल टाउन से युवक का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस नाकाबंदी के दबाव में कोर्ट के बा... हरियाणा सरकार की 'गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना': वर्ष 2026-27 के लिए किसानों को मिलेगी विशेष अनुदा... Haryana News Updates: HERC चेयरमैन पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ाई गई, ऊर्जा विभाग ... फरीदाबाद के सेक्टर-76 में DTP की बड़ी स्ट्राइक: 9 अवैध कमर्शियल यूनिटें सील, रिहायशी इलाके में मचा ह... Haryana Fire Staff Strike: हड़ताल पर हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, 23 फायर कर्मचारियों की सेवाएं तत्क...

अगर भारत में बंद हुआ इंटरनेट तो ये डिवाइस चलेंगे बिना इंटरनेट, ऐसे मिलेगी हर अपडेट

27

आज के समय में हमारी जिंदगी इंटरनेट पर बहुत हद तक डिपेंड हो गई है. मोबाइल फोन, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, पढ़ाई और ऑफिस का काम सब कुछ इंटरनेट से जुड़ा है. लेकिन अगर किसी दिन अचानक भारत में इंटरनेट बंद हो जाए (जैसे युद्ध, दंगा या कोई बड़ी आपदा के समय), तो क्या होगा?

ऐसे समय में घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ डिवाइस और तरीके हैं, जो बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं और आपको जरूरी अपडेट और जानकारी से जोड़े रखते हैं. यहां जानें कि वो डिवाइस कौनसे हैं.

FM रेडियो

रेडियो एक ऐसा डिवाइस है जो बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के भी चलता है. आपको सरकारी या लोकल खबरें रेडियो चैनलों से मिलती रहेंगी. बैटरी या सोलर से चलने वाले पोर्टेबल रेडियो खरीदना एक समझदारी वाला फैसला है.

हैंड क्रैंक रेडियो

ये एक खास तरह का रेडियो होता है जो हाथ से घुमाकर चार्ज होता है. इसमें रेडियो के साथ टॉर्च और USB चार्जिंग पोर्ट भी होता है. बिना बिजली और इंटरनेट के भी काम करता है.

Satellite Phone या Satellite Communicator

सैटेलाइट फोन या GPS डिवाइस इंटरनेट से नहीं, बल्कि सीधे सैटेलाइट से जुड़ते हैं. आप इमरजेंसी सिचुएशन में मैसेज भेज सकते हैं. इनमें से कुछ डिवाइस SOS अलर्ट भी भेज सकते हैं.

Offline Maps और ऐप्स

अगर पहले से ऑफलाइन मैप्स (जैसे Google Maps का offline version) और जरूरी डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर के रखें. बिना इंटरनेट के भी आप लोकेशन और जानकारी हासिल कर सकते हैं.

SMS अलर्ट सर्विस

कुछ सरकारी और न्यूज एजेंसियां इंटरनेट बंद होने पर एसएमएस के जरिए अपडेट शेयर करती हैं. इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करना होता है. आप टेलीकॉम कंपनी से भी SMS अपडेट की सुविधा ले सकते हैं.

ये सभी डिवाइस आपको ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल सकते हैं. आप इन्हें डिस्काउंट पर भी खरीद सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.