Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand IPS Name Change: आईपीएस सुभाष चंद्र जाट का बदला नाम, अब प्रांजल रुंडला के नाम से जाने जाएं... CG Police Allowance : छत्तीसगढ़ के 70 हजार पुलिसकर्मियों को ₹5000 विशेष रिस्पांस अलाउंस का प्रस्ताव,... छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 15 नए मरीज मिलने से आंकड़ा 176 पहुंचा; रायपुर में सर्वाधिक केस एनडीआर कॉलेज सरकंडा में कार्यस्थल पर उत्पीड़न का मामला: महिला एवं बाल विकास विभाग व कलेक्टर ने दिए ज... Marwahi News Updates: मरवाही वन परिक्षेत्र में मृत मादा भालू के नाखून चोरी करने वाले दो आरोपी अरेस्ट... Chhattisgarh Wild Elephant News: तपकरा में घर के पास 29 हाथियों का डेरा, वन विभाग ने परिवार को बगिया... Jashpur Janmashtami 2026: रियासतकालीन बालाजी मंदिर से निकलेगी गोविंदाओं की पहली शोभायात्रा, रणजीता स... Pandariya Dahi Handi 2026: कुंडा बस स्टैंड मैदान में पहली बार विधानसभा स्तरीय दही हांडी, 10 टोलियों ... बहू की प्रताड़ना से तंग आकर सौतेली सास ने की आत्महत्या: दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट, 3 गिरफ्तार South East Central Railway Sports: ऑल इंडिया रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में SECR का दबदबा, पुरुषो...

जोया खान, मरियम और बलविंदर समेत 13 भारतीयों की मौत, LoC पर पाकिस्तान की फायरिंग

29

भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास फॉरवर्ड इलाकों में भारी गोलीबारी की. इस हमले में चार बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, भारत के मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान सेना ने बुधवार देर रात एलओसी के पास अग्रिम इलाकों में तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. इस दौरान पाकिस्तान सेना ने मोर्टार भी दागे.

हालांकि, भारतीय सेना ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. भारतीय सेना की कार्रवाई में दुश्मन पक्ष के भी कई लोग हताहत हुए. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया. पाक की तरफ से पुंछ में नियंत्रण रेखा के सभी इलाकों से गोलाबारी की गई. इसके अलावा राजौरी के अग्रिम इलाकों और कुपवाड़ा के उरी, करनाह और तंगधार सेक्टर में भी गोले दागे गए.

पाक सेना की गोलीबारी में 13 भारतीयों की मौत

यह गोलाबारी पूरे सीमावर्ती इलाकों में रात करीब दो बजे शुरू हुई. अंधाधुंध गोलाबारी के चलते कई मकानों को नुकसान पहुंचा, वाहन जल गए, दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से भारी तोपखाने और मोर्टार का इस्तेमाल किया गया. मनकोट, मेंढर, ठंडी कस्सी और पुंछ शहर के दर्जनों अग्रिम गांवों और घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया गया.

पाकिस्तान की गोलीबारी में जिन भारतीयों की जान गई है, उनमें 13 लोग शामिल हैं. सेना के अधिकारियों ने बताया कि 12 का नाम सामने आ गया है जबकि एक का अभी पता नहीं चल पाया है.

  1. बलविंदर कौर उर्फ ​​रूबी (33)
  2. मोहम्मद जैन खान (10)
  3. जोया खान (12),
  4. मोहम्मद अकरम (40),
  5. अमरीक सिंह (55),
  6. मोहम्मद इकबाल (45),
  7. रंजीत सिंह (48),
  8. शकीला बी (40),
  9. अमरजीत सिंह (47),
  10. मरियम खातून (7),
  11. विहान भार्गव (13)
  12. मोहम्मद रफी (40)
  13. * (अभी नाम सामने नहीं आया है)

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के उरी सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलाबारी में पांच नाबालिग बच्चों सहित दस लोग घायल हो गए, जबकि राजौरी में तीन अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलीबारी के कारण कई घरों में आग लग गई.

भारत ने लिया पहलगाम का बदला

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान पर हमला कर दिया. इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. भारत ने पाकिस्तान में कुछ 9 ठिकानों पर हमला किया. 25 मिनट के ऑपरेशन ने पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.