Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

BJP के अध्यक्ष में हो रही देरी! सारी तैयारी पूरी, आदेश का इंतजार, पहलगाम ने डाली बाधा

32

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश में हालात बदल गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से संभावित कार्रवाई को लेकर लगातार रणनीति बनाई जा रही है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए अध्यक्ष का इंतजार और लंबा हो गया है. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बीजेपी के संगठन चुनावों को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हो सकी है.

बीजेपी से जुड़े सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. पार्टी आलाकमान से अब सिर्फ हरी बत्ती मिलने का इंतजार है. बीजेपी अब तक 14 राज्यों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है.

इस महीने यूपी-महाराष्ट्र को मिल सकता है नया अध्यक्ष

पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 18 राज्यों में पार्टी संगठन की चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे वहां भी संगठन चुनाव की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है.

महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव अगले 15-20 दिनों में संभव माना जा रहा है. महाराष्ट्र और हरियाणा में पिछले साल के अंत में विधानसभा चुनाव हुए थे जबकि दिल्ली में साल की शुरुआत में चुनाव कराए गए. इसी तरह उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में चुनाव कराया जाना है.

संगठन की रफ्तार बरकरार

बीजेपी में किसी न किसी वजह से पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया बाधित होती जा रही है. बीजेपी नेताओं के मुताबिक नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी के अंदर बने असमंजस के बावजूद संगठन के कामों की रफ्तार बरकरार है.

पार्टी की कल सोमवार को राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बुलाई गई बैठक में पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की गई थी. बीजेपी ने पिछले महीने से 4 राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है और कल की बैठक में इसी अभियान को लेकर समीक्षा की गई.

बीजेपी चला रही 4 राष्ट्रव्यापी अभियान

बीजेपी ने पिछले महीने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर में एक सप्ताह का ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान चलाया था. इस अभियान के तहत करीब 2.5 लाख गांवों में पड़ने वाले 6 लाख बूथों पर संपर्क साधा गया. साथ ही बीजेपी के सक्रिय सदस्यों के लिए सम्मेलन कराए गए.

इसके अलावा बीजेपी की ओर से बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर भी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वक्फ संशोधन कानून और ‘एक देश एक चुनाव’ को लेकर भी पार्टी देशभर में जनजागरण अभियान चला रही है. पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कल की बैठक में इन अभियानों की प्रगति पर संतोष जताया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.