Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

लहूलुहान हालत में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने कॉलेज छात्रों पर लगाया हत्या का आरोप

34

गुड़गांव: मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेक्टर-37डी एरिया में एक मैरिज लॉन के पास 50 वर्षीय व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले में सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कुछ युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि मृतक की जिस कॉलेज में कैंटीन है वहां कुछ दिन पहले युवकों का झगड़ा हुआ था। यह लोग मृतक से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांग रहे थे जिसे देने से इंकार कर दिया गया था। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर शक जताया कि इन्हीं युवकों द्वारा रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में सेक्टर-10 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, पंकज शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका भाई संजय शर्मा (50) बसई एनक्लेव में रहता था और उसकी डीपीजी कॉलेज के पास कैंटीन थी। आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे संजय अपनी गाड़ी लेकर निकले थे। करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि संजय का शव रामा गार्डन के पास लहूलुहान हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को प्रारंभिक तौर पर यह मामला सड़क दुर्घटना का लगा, लेकिन मौके पर पहुंचे संजय शर्मा के भाई पंकज ने हत्या करने का शक जताया।

पंकज ने  पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनकी कैंटीन के पास युवकों के दो गुटों का झगड़ा हुआ था। यह पूरा घटनाक्रम उनकी कैंटीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस सीसीटीवी फुटेज को लेने के लिए कुछ युवक कई दिनों से संजय पर दबाव बना रहे थे ताकि दूसरे गुट से बदला लिया जा सके, लेकिन संजय ने झगड़े को टालने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देने से युवकों को इंकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस बात की रंजिश रखते हुए उन युवकों ने ही संजय की हत्या की है। मामले में संजय शर्मा के बेटे ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप की मानें तो प्रारंभिक तौर पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी, लेकिन परिजनों ने हत्या करने का शक जताया है। शिकायत के आधार पर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.