Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सनातन को अनाथ समझा जा रहा…शंकराचार्य ने राहुल गांधी की मनुस्मृति बयान पर कहा-कोई तो इसका विरोध करेगा

22

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ऐसा समझा जा रहा है देश में कि सनातन धर्म या हिंदू धर्म अनाथ हो गया है. जिसका जो मन आता है सनातन, इसके धर्म शास्त्रों और मान्यताओं के विरुद्ध बोल देता है. मनुस्मृति पर टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिंदू धर्म से निष्कासित करने के अपने फैसले के बारे में उन्होंने कहा कि आखिर कोई तो इसका खड़ा होकर विरोध करेगा.

ऐसी स्थिति में कुंभ में आए सनातन धर्म के एक अनुयायी ने मुझसे ये बात कही थी. संसद में मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से वो दुखी था, उसने राहुल गांधी को एक नोटिस भेजा, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया. रिमांडर भेजे गए, लेकिन फिर भी उन्होंने जवाब नहीं दिया. फिर किसी को तो स्टैंड लेना था, इसलिए हमने कार्रवाई की.

राहुल गांधी को मंदिरों में जाने से रोक दिया जाना चाहिए

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिंदू धर्म से ‘बहिष्कृत’ कर दिया गया. उन्होंने कहा कि संसद में मनुस्मृति पर उनकी टिप्पणियों ने सनातन धर्म का अपमान किया है. साथ ही कांग्रेस नेता तीन महीने पहले भेजे गए स्पष्टीकरण के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया है. राहुल गांधी ने संसद में एक भाषण के दौरान दावा किया कि मनुस्मृति बलात्कारियों की रक्षा करती है.

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मनुस्मृति को अपना ग्रंथ नहीं मानता, वह हिंदू नहीं हो सकता है. शंकराचार्य ने कहा कि राहुल गांधी हिंदू धर्म के खिलाफ काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमने फैसला किया कि उन्हें मंदिरों में जाने से रोक दिया जाना चाहिए और पुजारियों को उनके लिए पूजा नहीं करनी चाहिए.शंकराचार्य ने पिछले साल लोकसभा में गांधी की टिप्पणियों का समर्थन किया था, जिसकी वजह से विवाद पैदा हो गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.