Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Least Religiously Diverse Countries: इन 10 देशों में खत्म हो रही है धार्मिक विविधता, यमन और अफगानिस्... Pensioners News: पेंशनर्स की लगी लॉटरी! ₹1,000 की जगह अब मिल सकते हैं ₹12,500 तक, जानें क्या है नया ... Sarvam Edge: अब बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा मॉडल जो ChatGPT और Gemini को द... Men's Skincare: चेहरे पर ज्यादा ऑयल और बड़े पोर्स से हैं परेशान? जानें पुरुषों को क्यों चाहिए एक्स्ट... Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों... Ayodhya News: पुराने मंदिर को स्मारक के रूप में किया जाएगा संरक्षित, जानें कब तक पूरा होगा निर्माण Sovereign AI और चिप डिजाइन से सोशल मीडिया की 'लक्ष्मण रेखा' तक, टेक दिग्गजों को भारत सरकार का कड़ा स... HPSC Recruitment Scam: हरियाणा में भर्ती घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, दागी गई... Chardham Yatra 2026: श्रद्धालुओं को बड़ा झटका! अब मुफ्त नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, पहली बार लगेगी फीस Mandla News: मंडला के घायल तेंदुए ने तोड़ा दम, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमी सांसें

एंथनी अल्बनीज फिर से चुने गए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, PM मोदी ने जीत पर बधाई दी

14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के लगातार दूसरी बार पीएम चुने जाए पर एंथनी अल्बनीज को बधाई दी है. एंथनी अल्बनीज पिछले 21 सालों में ऐसी जीत दर्ज करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन गए हैं. पीएम मोदी ने अल्बनीज को उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह जोरदार जनादेश आपके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई लोगों के स्थायी विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर है.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘एंथनी अल्बनीज को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी शानदार जीत और पुनः निर्वाचित होने पर बधाई! यह जोरदार जनादेश आपके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई लोगों के स्थायी विश्वास को दर्शाता है. मैं भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और इंडो-पैसिफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं.’

विपक्षी नेता पीटर डटन ने हार स्वीकार की

एंथनी अल्बनीज लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद के लिए चुने गए हैं. उनका कार्यकाल तीन साल का होगा. विपक्षी लिबरल पार्टी के नेता पीटर डटन ने शनिवार के चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कहा, ‘हमने इस (चुनाव प्रचार) अभियान के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, यह आज रात स्पष्ट हो गया है, और मैं इसके लिए पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं.’ इससे पहले उन्होंने अल्बनीज को उनकी सफलता पर बधाई भी दी.

अपने विजय भाषण में क्या बोले अल्बनिज?

सिडनी में जीत के बाद लेबर पार्टी के नेता अल्बनिज ने अपने भाषण में कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने वैश्विक चुनौतियों का सामना ऑस्ट्रेलियाई तरीके से करने का फैसला किया है, भविष्य के निर्माण के दौरान एक-दूसरे का ख्याल रखते हुए, हमें कहीं और से भीख मांगने, उधार लेने या नकल करने की जरूरत नहीं है. हम अपनी प्रेरणा विदेशों से नहीं लेते. हम इसे यहीं अपने मूल्यों और अपने लोगों में पाते हैं. ‘

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.