Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वैभव सूर्यवंशी कहीं विनोद कांबली-पृथ्वी शॉ ना बन जाएं… पूर्व भारतीय कोच ने BCCI को बड़ी चेतावनी

27

बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. वह हाल ही में आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन हैं. वैभव सूर्यवंशी के टैलेंट को देखने के बाद कई दिग्गज उन्हें भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर बता रहे हैं. वहीं, फैंस का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इन सब के बीच भारत के पूर्व कोच ने बड़ा बयान दिया है और इस युवा खिलाड़ी के सही से मैनेज करने के लिए बीसीसीआई को बड़ी चेतावनी दी है.

पूर्व भारतीय कोच ने BCCI को बड़ी चेतावनी

वैभव सूर्यवंशी ने हर किसी को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बना दिया है. इस खिलाड़ी ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है. हालांकि, ग्रेग चैपल ने बीसीसीआई को वैभव को लेकर चेतावनी भी दी है. उनका मानना है कि बीसीसीआई को वैभव को सही तरीके से संभालना होगा. चैपल का कहना है कि भारत ने इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ जैसे युवा क्रिकेटर्स को भी छोटी उम्र में बड़ा नाम कमाते हुए देखा है. लेकिन विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ का करियर जल्द ही पटरी से भी उतर गया था. ऐसे में बीसीसीआई को वैभव पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

ग्रेग चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘सचिन तेंदुलकर ने छोटी उम्र में सिर्फ प्रतिभा की वजह से ही सफलता नहीं पाई, बल्कि उन्हें एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम मिला – एक शांत स्वभाव, एक समझदार कोच, एक परिवार जिसने उन्हें दुनियादारी के सर्कस से बचाया. दूसरी तरफ, विनोद कांबली, जो उतने ही प्रतिभाशाली और शायद ज्यादा तेजतर्रार थे, उन्हें प्रसिद्धि और अनुशासन के बीच संतुलन बनाने में संघर्ष करना पड़ा. पृथ्वी शॉ एक और चमत्कारी खिलाड़ी हैं, जो गिर गए हैं, लेकिन फिर भी शिखर पर वापस पहुंचने का रास्ता ढूंढ़ सकते हैं.’

वैभव सूर्यवंशी को दुनिया की चमक दमक से दूर रहने की जरूरत

दरअसल, विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ एक समय भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर माने जाते थे, लेकिन कुछ ही समय में वह अपनी राह से भटक गए थे. ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए. विनोदी कांबली के क्रिकेटर करियर की शुरुआत सचिन तेंदुलकर के साथ ही हुई थी. लेकिन कांबली मैदान के बाहर चीजों को संभालने में विफल रहे और शराब की लत ने उनका करियर बर्बाद कर दिया. पृथ्वी शॉ ने भी काफी कम उम्र में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया था. लेकिन वर्तमान समय में वह सीनियर टीम की योजनाओं में कहीं नहीं हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह अनुशासनहीनता, फिटनेस की चिंता और उनके ऑफ-फील्ड विवाद हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.