Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पहले की लव मैरिज, फिर किसी से अफेयर के शक में कर डाली हत्या… पति ने पत्नी का बेलन से घोंटा गला

59

बिहार के पटना में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. शख्स ने अपने बड़े भाई की पत्नी की बहन से लव मैरिज की थी. इसके बावजूद उसे अपने पत्नी पर शक था कि उसका किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है. इसी शक के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे. महिला की हत्या के बाद उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोई केस भी दर्ज नहीं कराया.

दरअसल, ये मामला पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां मंगलवार को बबलू नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी प्रिया की हत्या कर दी. इसके बाद वह अपने काम पर भी चला गया था. बबूल पीरमुहानी में एक साइकिल की दुकान पर काम करता है. बबलू ने मंगलवार की सुबह इस वारदात को अंजाम दिया. बबलू ने प्रिया के पहले हाथ-पैर बांधे और फिर बेलन से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

बेलन से गला घोंटकर की हत्या

प्रिया और बबलू के दो बच्चे भी हैं, जिनमें एक की उम्र 8 साल तो वहीं दूसरे की उम्र 6 साल है. सोमवार की रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. बबलू को प्रिया पर शक था कि वह किसी और लड़के से फोन पर बात करती है और उसका अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ. फिर सुबह में जब उनके दोनों बच्चे स्कूल चले गए. तब बबलू ने प्रिया की बेलन से गला घोंटकर हत्या कर दी.

भाई की साली थी बबलू की पत्नी

जब बच्चे स्कूल से घर लौटे और अपनी मां को उठाने की कोशिश की तो प्रिया नहीं उठी. मां को देख दोनों बच्चे तेज-तेज रोने लगे. बच्चों की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गए. तब मामले का खुलासा हुआ. किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया. बबलू प्रिया की हत्या करने के बाद अपने काम पर भी चला गया था. प्रिया बबलू के बड़े भाई की साली थी. दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे. बबलू पाली का रहने वाला है और प्रिया खाजपुरा की रहने वाली थी और उसका पूरा परिवार गुजरात में रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.