Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पहाड़ी रास्तों का टीचर निकला पहलगाम हमले का असली गुनहगार, कश्मीर के कुपवाड़ा में है घर

41

जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले को लेकर एक नया खुलासा हुआ है. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले में आतंकी फारुख अहमद का नाम सामने आया है. आतंकियों ने पहलगाम हमले के लिए ओवरग्राउंड वर्करों का नेटवर्क तैयार किया, जिन्होंने FT यानी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की. फारुख लश्कर का टाप कमांडर है और PoK में छिपा बैठा है.

पिछले दो सालों में इसी आतंकी के ओवरग्राउंड वर्कर की मदद से कई आतंकी हमले अंजाम दिए गए हैं. सबसे कायराना आतंकी हमला पहलगाम का है. पाकिस्तान के तीन सेक्टर से ये कश्मीर में घुसपैठ कराता है. इसके पास घाटी के पहाड़ी रास्तों की बहुत अच्छी जानकारी है.

आतंकी का गिराया गया घर

कुपवाड़ा के रहनेवाले इस आतंकी का घर कुछ दिनों पहले सुरक्षाबलों ने जमींदोज किया था. 1990 से 2016 तक ये लगातार पाकिस्तान और भारत आता जाता रहा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसके कई साथियों को हिरासत में लिया गया है. पिछले दो सालों से ये सिक्योर्ड ऐप के जरिए पाकिस्तान में बैठकर अपने नेटवर्क के लोगों से बात करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.