Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

जमशेदपुर में टुसू मेले का आयोजन, लोगों को किया गया पुरस्कृत

39

जमशेदपुर: जिले में आदिवासी समाज के लोगों में टुसू पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया. जगह-जगह पर कई तरह के आयोजन किए गए थे, जिसका 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के साथ समापन हो गया. सोनारी के दोमुहानी में भी झारखंड कला संस्कृति मंच द्वारा टुसू मेला का आयोजन किया गया. जहां पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्र से टुसू की मूर्ति के साथ ग्रामीण पहुंचे और ढोल नगाड़ों की धूम पर जमकर थिरके.

मेले में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी. देर शाम तक आयोजकों द्वारा टुसू मूर्ति की बेहतर सजावट के आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया गया. आयोजक का कहना है समाज की इस पुरानी कला संस्कृति को बचाने के लिए हमें संकल्प लेने की जरूरत है. झारखंड कला संस्कृति मंच द्वारा आयोजित इस मेले में जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय, अल्पसंख्यक आयोग के हिदायतुल्ला खान, मोहन कर्मकार, पूर्व सांसद सुमन महतो के अलावा कई नेता शामिल हुए.

इस दौरान राजनीतिक दलों ने लोगों को मंच से टुसू पर बधाई देते हुए कहा कि टुसू झारखंड की पुरानी धरोहर है. आज इस धरोहर को बचाए रखने की जरूरत है. भले ही आज हम डिजिटल युग में जा रहे हैं, लेकिन अपनी पुरानी कला संस्कृति को बचाए रखने के लिए हमें संकल्प लेने की जरुरत है. यह पर्व आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है.

वहीं, आयोजक मोहन कर्मकार ने कहा कि इस तरह के आयोजन में विभिन्न राजनीतिक दल के लोग एक मंच पर आते हैं और लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं. हम इस तरह के आयोजन के जरिए अपनी पुरानी धरोहर कला संस्कृति को बचाये रखने का संकल्प लेते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.