Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

दिल्ली से UP तक चलेगी धूल भरी आंधी… पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

47

अप्रैल खत्म होने वाला है. मौसम के लिहाज से ये महीना काफी गर्म रहा. राजधानी दिल्ली में लू चली. हालांकि अब 29 अप्रैल के लिए मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी आंधी चलने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों के मौसम में भी इन दिनों बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां उत्तराखंड में अभी मौसम साफ है. वहीं 30 अप्रैल के लिए यहां हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 29 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है. 29 अप्रैल से 2 मई के दौरान पूर्वी भारत, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

29 अप्रैल को ओडिशा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बारिश होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों के दौरान कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु में बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है, साथ ही इन इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 30 अप्रैल से 4 मई के दौरान हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में आंधी का अलर्ट

29 और 30 अप्रैल के दौरान उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. वहीं 01 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी आंधी चल सकती है. अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद के 4 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

तापमान में खास बदलाव नहीं

अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद के 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. गुजरात में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.