Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

केबल के मालिक ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

25

मोगा : थाना सिटी साऊथ के अंतर्गत पड़ते इलाके ग्रीन फील्ड कालोनी में जीत केबल के मालिक जगजीत सिंह ने आज अपने घर में ही गोली मारकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साऊथ के प्रभारी इंस्पैक्टर वरुण कुमार सहायक थानेदार हरजिन्द्र सिंह तथा अन्य पुलिस मुलाजिम वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मिली जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह अपने घर के पास ही केबल का काम करता था। आज दोपहर के समय वह अपनी पत्नी को श्री अमृतसर साहिब जाने के लिए बस स्टैंड पर छोड़कर आया था और घर आकर उसने अपने चौब्बारे में जाकर 12 बोर दोनाली बंदूक से अपने आपको गोली मार ली।

जिसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जिसका पता तब चला, जब उनके केबल कार्यालय से एक मुलाजिम रोजाना की तरह घर चाय लेने के लिए गया, तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर उसे शंका हुई, तो वह वापस आया और उनके रिश्तेदार गुरदेव सिंह सैंभी को जानकारी दी और उक्त सभी वहां पहुंचे और दीवार फांदकर घर में घुसे, लेकिन नीचे कोई नहीं था और जैसे ही वह चौब्बारे में गए, तो जगजीत सिंह मृतक पड़ा हुआ था और उसके पास ही उसकी लाइसेंसी 12 बोर बंदूख पड़ी हुई थी। जिस पर उन्होंने शोर मचाया, तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया। सहायक थानेदार हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी को सूचित किया गया और वह रास्ते में से ही वापस आ गई। जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह के दोनों बेटे विदेश रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तुरंत खुदकुशी के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस जांच जारी है। बंदूख को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के बयानों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.