Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर... सागर की बेटी का कमाल! कभी मां को खेलते देख सीखा शतरंज, आज अंजलि चौरसिया बनीं नेशनल खिलाड़ी व सीनियर ... भोपाल बड़ा तालाब अतिक्रमण विवाद: 303 अवैध निर्माण चिह्नित, NGT ने बनाई 4 सदस्यीय जांच टीम; 28 सितंबर... विदिशा की लुहांगी पहाड़ी पर 126वें वर्ष संपन्न हुआ पारंपरिक वायु परीक्षण, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार नरसिंहपुर में कलेजा कांपने वाली घटना! ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत, सिर धड़ से अलग होने पर भी सीने ... आईएएस तुकाराम मुंढे की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप, 2 महीने में 1100 छापे और 50 से ज्यादा ल... Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;...

हॉस्टल में लड़की के पेट में अचानक उठा तेज दर्द, मेडिकल रिपोर्ट देख डॉक्टर रह गए सन्न… फिर हुआ गैंगरेप का खुलासा

20

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, जहां एक लड़की के साथ दो लोगों ने मिलकर रैप किया था. हालांकि उस वक्त डर की वजह से लड़की ने कुछ नहीं कहा और किसी को नहीं बताया था, लेकिन फिर जब एक दिन लड़की के पेट में दर्द हुआ और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने लड़की को 2 महीने की प्रेग्नेंट बताया.

दरअसल, मायापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है. वह शासकीय हॉस्टल में रहती है और 9वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है. लड़की के फोन और मैसेंजर की मदद से पिपरौदा आलम गांव के विवेक यादव और जितेन्द्र चंदेल नाम के दो युवकों से दोस्ती हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने लड़की से मिलने के लिए कहा.

डर की वजह से नहीं बताया था

एक दिन विवेक यादव और जितेन्द्र ने लड़की को एक नर्सरी में मिलने के लिए बुलाया. वहां दोनों ने लड़की को नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि उस समय लड़की ने डर की वजह से ये बात अपने घरवालों और हॉस्टल वालों से भी छिपा ली थी, लेकिन अब इस मामले का खुलासा हो गया. जब लड़की तबीयत बिगड़ी.

लड़की 2 महीने की प्रेग्नेंट

ये घटना 2 महीने पहले की है, जब लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था, लेकिन तब किसी को पता नहीं चला था. अब जब हॉस्टल में रहते हुए लड़की के पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया और चेकअप किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि लड़की 2 महीने की प्रेग्नेंट है. इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी गई. फिर लड़की ने अपने साथ हुई दरिंदगी का खुलासा किया और आपबीती सुनाई. पुलिस ने इस मामले में दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इनमें से पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.