Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झीरम घाटी पर विजय शर्मा: "शहीद कांग्रेस नेताओं को जवान दे रहे सच्ची श्रद्धांजलि", डिप्टी सीएम के बया... बड़ी पहल: सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए लगी प्रदर्शनी, 'उन्नति की ओर एक पहल' में उमड़ी भ... इटारसी में हिट एंड रन: 8 साल की बच्ची को टक्कर मारकर भागी तेज रफ्तार कार, अस्पताल में जिंदगी की जंग ... सुरों की महफिल: बैजू बावरा महोत्सव में गूंजा ध्रुपद संगीत, ऋत्विक सान्याल की जादुई प्रस्तुति ने मोह ... उज्जैन में बवाल: होटल में युवती के साथ पकड़ा गया युवक, लोगों ने की जमकर पिटाई, मोबाइल चेक किया तो उड़ ... हैरान करने वाली रिपोर्ट: जिस राज्य में 'आनंद विभाग' है, वहां हर दिन 42 लोग क्यों चुन रहे हैं मौत? जा... अजब-गजब चोरी: नीमच के 'लाडले' ने बाप की ही कार और ट्रैक्टर पर साफ किया हाथ, दोस्तों के साथ मिलकर रची... Cyber Fraud: एक छोटी सी गलती और बैंक अकाउंट साफ! ऑनलाइन बांसुरी मंगाना रिटायर्ड शिक्षक को पड़ा भारी,... लाखों में कमाई! 3 मास्टर्स डिग्री वाले युवक ने शहर छोड़ जंगल में शुरू की हाईटेक फार्मिंग, जानिए कैसे... MP विधानसभा में भारी हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय और उमंग सिंघार में तू-तू मैं-मैं, 'औकात' तक पहुंची बात...

भारत-पाकिस्तान पर रूसी मीडिया का दावा, कहा- दो न्यूक्लियर देशों में कुछ बड़ा होने वाला है

15

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए सख्त फैसलों ने दोनों देशों के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है. भारत ने न सिर्फ कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान से दूरी बना ली है, बल्कि अब सैन्य स्तर पर भी हर मोर्चे पर जवाब देने की तैयारी में है. ऐसे में रूस की मीडिया ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ बड़ा होने वाला है.

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने उस क्षेत्र में ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया है जहां भारत का एयरक्राफ्ट कैरियर कथित रूप से बढ़ रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों परमाणु देशों के बीच स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और ‘कुछ बड़ा हो सकता है’. यह चेतावनी न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर मानी जा रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से सैन्य टकराव की ओर बढ़ रहे हैं?

बिहार में पाकिस्तान पर बरसें पीएम मोदी

भारत की तरफ से भी आक्रामक बयान सामने आए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम हर आतंकी और उसके मददगार को खोज-खोजकर सजा देंगे. कोई भी बख्शा नहीं जाएगा. यह बयान बताता है कि भारत इस बार सिर्फ निंदा या कूटनीतिक कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आतंक के गढ़ तक जाकर जवाब देने की नीति पर काम कर रहा है.

पाकिस्तान में चल रहा मीटिंग्स का दौर

दूसरी ओर, पाकिस्तान भी इस हालात को गंभीरता से ले रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने एक दुर्लभ राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक बुलाई है जिसमें प्रधानमंत्री, आर्मी चीफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख मौजूद हैं. इस बैठक में भारत के आरोपों और संभावित सैन्य प्रतिक्रियाओं पर चर्चा हो रही है. पाकिस्तान को डर है कि भारत की ओर से इस बार सीमित सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि बड़ी जवाबी कार्रवाई हो सकती है.

रूसी मीडिया के अलर्ट के क्या मायने?

रूस की मीडिया द्वारा दिया गया यह अलर्ट दुनियाभर के देशों के लिए एक चेतावनी जैसा है. दोनों देशों के बीच जिस तरह की बयानबाजी और सैन्य हलचल देखी जा रही है, उससे स्थिति अत्यंत संवेदनशील हो चुकी है. वैश्विक समुदाय अब इस संकट पर नजरें गड़ाए हुए है कि क्या दक्षिण एशिया एक और युद्ध की ओर बढ़ रहा है या फिर कूटनीतिक प्रयासों से कोई समाधान निकलेगा. लेकिन फिलहाल, हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और दोनों देशों के बीच किसी भी अप्रत्याशित घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.