Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

पहलगाम में करतूत से अब खौफ में पाकिस्तान: बोला- भारत कर सकता अटैक, POK समेत कई शहरों में हाई अलर्ट

38

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने अपनी वायुसेना को अलर्ट पर रख दिया है और कई अहम शहरों जैसे लाहौर, कराची, पेशावर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में भी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को आशंका है कि भारत उरी और पुलवामा हमलों की तरह इस बार भी सर्जिकल स्ट्राइक या एयरस्ट्राइक जैसे कड़े कदम उठा सकता है।

भारत का रुख-बदला तय!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी के मद्देनज़र भारतीय सेना और वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर ड्रोन से निगरानी तेज कर दी गई है और सभी यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह हमला मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुआ था, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए। मारे गए लोगों में दो विदेशी नागरिक एक संयुक्त अरब अमीरात और एक नेपाल से भी शामिल हैं।हमले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी और तुरंत भारत लौट आए। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर पहुंचकर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

भारतीय सेना अलर्ट मोड में  
भारत ने पहलगाम हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक या एयरस्ट्राइक जैसे कड़े कदम  उठाने की संभावना जताई है, जैसा पहले  उरी और पुलवामा  हमलों के बाद किया गया था। इस आशंका के मद्देनजर भारतीय सेना और वायुसेना ने  जम्मू-कश्मीर में  सुरक्षा व्यवस्था कड़ी  कर दी है।  LoC पर ड्रोन और हवाई निगरानी  को तेज कर दिया गया है और सभी सैन्य यूनिट्स को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.