Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी

कनाडा में पंजाबी युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

49

 रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए युवक की मौत की बुरी खबर से घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कस्बा भगता भाई के युवक कमलदीप सिंह (29) की बीती रात कनाडा के शहर सरी में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक युवक के पिता सुखमंदर सिंह ने भारी मन से बताया कि उसके बेटे कमलदीप सिंह की शादी वर्ष 2018 में बरनाला की जसप्रीत कौर के साथ हुई थी।

यह दम्पति उच्च शिक्षा और बेहतर जीवन की तलाश में कनाडा चले गए, लेकिन जाते समय उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि विदेश में रहना उनकी खुशियों को छीन लेगा। सुखमंदर सिंह ने बताया कि हर दिन की तरह उनके बेटे और बहू खाना खाकर सो गए, लेकिन जब अगली सुबह जसप्रीत कौर ने अपने पति को जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.