Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ हो गया कांड, मामला दर्ज

34

तरनतारन : वर्ष 2020 के दौरान केस में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी की ड्यूटी में बाधा डालने तथा सरकारी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने के मामले में थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने 3 व्यक्तियों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जिले के अधीन आते थाना वैरोवाल के जांच अधिकारी ए.एस.आई. गुरप्रीत सिंह अपने साथी ए.एस.आई. अमरजीत सिंह व कांस्टेबल निशान सिंह के साथ सरकारी गाड़ी में सवार होकर कुलदीप सिंह पुत्र जेठा सिंह निवासी गांव रशियाना के घर पहुंचे। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में सदर थाना तरनतारन में धारा 295 323 506 के तहत मामला दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने के लिए वह जब उसके घर पहुंचे तो
कुलदीप सिंह को मामले संबंधी सारी जानकारी दी गई। जब वह आरोपी को साथ ले जाने लगे तो इस दौरान कुलदीप सिंह अपने साथियों जलविंदर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह व रघबीर सिंह पुत्र मस्सा सिंह निवासी रशियाना व 15 अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिस ड्यूटी में बाधा डालना शुरू कर दिया।

इस दौरान आरोपियों ने न केवल पुलिस को उनकी ड्यूटी करने से रोका, बल्कि पुलिस पार्टी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान रघबीर सिंह ने खुद अपनी पगड़ी उतारकर झूठी कहानी साबित करने की कोशिश की। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना तरनतारन के प्रमुख इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले में कुलदीप सिंह, दलविंदर सिंह और रघबीर सिंह के अलावा 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.