Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

नशे का दलदल बना शहर का यह इलाका, चिट्टा पी रही युवती गिरफ्तार

34

जालंधर: थाना पतारा की पुलिस ने थाना प्रभारी गुरशरण सिंह गिल के नेतृत्व में चिट्टा पी रही एक युवती को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. पतारा ने बताया कि ए एस आई जीवन कुमार द्वारा महिला पुलिस के सहयोग से दरबार बाबा हुजरे शाह गांव पतारा के पास स्थित बने बाथरूमों के पीछे से काबू की गई उक्त युवती की पहचान प्रवीण कुमारी उर्फ ज्योति पुत्री जोगिंदर राम निवासी गांव जैतेवाली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक सिल्वर पन्नी, हैरोइन, 10 रुपए का नोट पाइप, एक स्टील की कटोरी और दो लाइटर बरामद हुए हैं।

थाना प्रमुख पतारा ने बताया कि आरोपी युवती ज्योति के खिलाफ थाना पतारा में एनडीपीएस एक्ट के तहत 27 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और उसे माननीय अदालत में पेश कर दिया गया है। पतारा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवती प्रवीण कुमारी उर्फ ज्योति के खिलाफ पहले भी थाना पतारा में मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले भी पुलिस द्वारा उसे काबू किया गया था। सनद रहे कि पंजाब पुलिस युद्ध नशा के विरुद्ध भी चला रही लेकिन नशे के दल-दल में फंसे लोग नशे को छोड़ नहीं पा रहे हैं जोकि चिंता का विषय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.