Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

जालंधर के Chunmun Chowk में क्रूरता की सारी हदें पार, तमाशबीन बनी रही भीड़, Video में देखें खौफनाक मंजर

54

जालंधर : चुनमुन चौक पर स्कार्पियो और स्विफट की मामूली टक्कर ने हिंसक रूप धार लिया। टक्कर के बाद पहले स्विफ्ट चालक ने एक युवक पर हाथ उठा दिया लेकिन देखते ही देखते स्कार्पियो गाड़ी से 5 से 6 युवकों ने बाप-बेटे दोनों को दबोच लिया। बेटे के सामने उसके पिता को नंगा करके सड़क पर भगा-भगा कर बैल्टों से पीटा गया जबकि बाद में बेटे पर भी हमला कर दिया गया। इस सारे विवाद की वीडियो वायरल हुई है। करीब सवा तीन मिनट की वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मारपीट करने वालों में पुलिस का कोई खौफ नहीं था। इस दौरान माडल टाऊन रोड पर काफी जाम भी लग गया था। राहगीरों की मानें तो चुनमुन चौक पर स्कार्पियो और स्विफ्ट गाड़ी की मामूली टक्कर हो गई थी। पहले स्विफ्ट कार के चालक ने स्कार्पियों सवार पर हाथ उठा दिया। जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। स्कार्पियो से उतरे करीब आधा दर्जन युवकों ने बाप-बेटे दोनों को घर लिया। युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक को एक दुकान में भाग गया लेकिन उसके पिता को हमलावर युवकों ने बुरी तरह से पीट दिया और उसे कपड़े भी फाड़ दिए।

दूसरे पक्ष के युवक की भी कमीज फट गई लेकिन लगातार हमलावरों ने स्विफ्ट चालक व्यक्ति पर बैल्टों से वार किए और थप्पड़ भी मारे। कुछ युवक दुकान में घुसे युवक को भी निकाल कर बाहर ले आए और फिर पिता के सामने उसके साथ भी मारपीट की गई। हालांकि लोग मूकदर्शक बन कर सब कुछ देखते रहे। तमाशबीन लोगों ने अपने मोबाइल पर सवा तीन मिनट की वीडियो बना कर वायरल कर दी लेकिन बाप-बेटे को छुड़वाने के लिए किसी ने प्रयास नहीं किया।

आखिरकार एक महिला ने बीच में पड़ कर मारपीट रुकवाई जिसके बाद पी.सी.आर. टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। उधर थाना 6 के प्रभारी भूषण कुमार का कहना है कि इस मामले को लेकर कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर उनके पास शिकायत आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.