Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

लूट के मामले में पुलिस को मिली कामबायी, गन प्वाइंट पर लूट करने वाले 2 लुटेरे गिरफ्तार

40

फिरोजपुर :  फिरोजपुर छावनी के बाजार नंबर एक में (ढींगरा पार्क के नजदीक) गत शाम 3 हथियारबंद लुटेरों द्वारा गोयल करियाना स्टोर में पिस्तौल की नोक पर की गई लूट का मामला फिरोजपुर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर-अंदर सुलझा लिया है और 2 लुटेरों सुरजीत सिंह और शिवा वासी ग्वाल मंडी को थाना कैंट फिरोजपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया गया है जब कि उनका तीसरा साथी अर्शदीप सिंह अभी फरार है जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

यह जानकारी देते एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि गोयल करियाना स्टोर फिरोजपुर छावनी पर बाद दोपहर करीब 4:30 बजे यह तीन हथियार बंद लुटेरे आए थे जिन्होंने दुकान में से पिस्तौल की नोक पर जबरदस्ती पैसे निकाल लिए थे । उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत एसएसपी फिरोजपुर सरदार भूपेंद्र सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार डीएसपी स्पेशल क्राइम फिरोजपुर सरदार रविंदरपाल सिंह और इंस्पेक्टर गुरविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और फिरोजपुर कैंट थाने की समूची पुलिस टीम ने 12 घंटे के अंदर अंदर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे इस घटना में बरता गया पिस्तौल और करीब 10 हजार रुपए कैश बरामद कर लिए हैं।

एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह के खिलाफ लूटपाट और डकैती के पहले भी 3 मामले और शिवा के खिलाफ 2 मामले फरार चल रहे अर्शदीप के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं और लूटपात करने के लिए इन्होंने गिरोह बनाया हुआ था। उन्होंने बताया कि जल्द तीसरे लुटेरे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा । उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.