Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम...

पंजाब के किसानों पर मंडराया बड़ा खतरा! अचानक आ खड़ी हुई नई मुसीबत

37

समराला :  पंजाब के किसानों के लिए बदले मौसम के कारण नई समस्या खड़ी हो गई है। राज्य में शुक्रवार को फिर कई इलाकों में बारिश होने से खेतों में खड़ी गेहूं की सुनहरी फसल भीग गई है।

किसानों द्वारा मंडियों में बेचने के लिए लाई गई फसलों को भी तिरपाल से ढककर भीगने से बचाया गया। खुले आसमान के नीचे सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं के बोरों को थोड़ी सी बारिश होने के बावजूद ढककर सुरक्षित रखा गया, अगर आने वाले दिनों में मौसम और खराब हुआ तो तिरपाल के सहारे फसल की बोरियों को भारी बारिश और आंधी से बचाना मुश्किल हो जाएगा। मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ाई हुई है और गेहूं की कटाई में लगे किसानों को खराब मौसम के कारण कटाई का काम फिर से रोकना पड़ा है।

पिछले सप्ताह भी मौसम में आए अचानक बदलाव ने किसानों के चेहरों की खुशी छीन ली थी और तब भी कटाई का काम तीन से चार दिन देरी से शुरू हुआ था, जिसके कारण मंडियों में गेहूं की आवक अभी तक जोर नहीं पकड़ पाई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में मौसम को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कई इलाकों में बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों के लिए कई जिलों में बारिश और आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, और कुछ क्षेत्रों को यैलो अलर्ट पर रखा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.