Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

हिमाचल का कर रहे हैं प्लान तो रुकिए! फिर बिगड़ने वाला है मौसम… इन इलाकों में तूफान-बारिश का अलर्ट, गिरेंगे ओले

52

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को आए तूफान ने भारी तबाही मचाई. राज्य के हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, चंबा में करीब 80 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने कहर बरपाया. अभी लोग इससे उबर नहीं पाए हैं, अब मौसम विभाग ने फिर से प्रदेश के कई जिलों में तूफान को लेकर पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट, वहीं राजधानी शिमला समेत कई जिलों में तूफान, बिजली और तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी शिमला समेत चंबा, कांगडा, कुल्लू, मंडी जिलों में 18-20 अप्रैल के दौरान कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तूफान आने की संभावना है. यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहुल-स्पीति जिलों में बिजली चमकने के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं.

तूफान ने मचाई तबाही, 100 से ज्याद घर क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को तूफान की चपेट में आने से एक आठ साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई. तेज हवाओं से 100 से जायदा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. तेज हवाएं कई घरों की छतों को उड़ा ले गई. कई जानवरों की भी मौत हुई है. तूफान से बागवानी को बड़ा नुकसान हुआ है. सैकड़ों पेड़ उखड़ गए और फसलें बर्बाद हो गईं. मौसम विभाग ने फिर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

भारी बारिश-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पर्यटन स्थलों पर बारिश की संभावना जताई है. 18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगडा और कुल्लू जिलों और 19 अप्रैल को मंडी जिले में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 से 20 अप्रैल के दौरान राज्य के अनेक भागों में भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिन के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों के ऊंचे क्षेत्रों और कांगडा, शिमला, मंडी, चंबा और कुल्लू जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर जिलों में भी बारिश की संभावना है.

घरों से न निकलें बाहर

राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से बागवानी को नुकसान होने की चेतावनी दी है. इसके लिए विभाग ने फलों के बगीचों में ओलावृष्टि से बचाव के लिए जाल या ओलावृष्टिरोधी टोपी का प्रयोग करने की सलाह दी है. भारी बारिश से ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मिटटी धंसने और निचले इलाकों में जलभराव होने की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने तूफान के मद्देनजर लोगों से घरों में रहने की सलाह दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.