Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
J&K Govt Scheme 2026: महंगा एलपीजी सिलेंडर! जम्मू-कश्मीर सरकार देगी 6 फ्री सिलेंडर; 8.79 लाख लाभार्थ... Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज...

PM मोदी ने पिछड़ा वर्ग आगे बढ़ाया, गहलोत सरकार तुष्टिकरण करने का काम कर रही : शाह

50

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं उसकी सरकार को पिछड़ा विरोधी करार देते हुये मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया है। शाह किशनगढ़ बास में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी…और गहलोत सरकार भी पिछड़ा वर्ग की विरोधी सरकार है।

इतने साल तक मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध कांग्रेस पार्टी ने किया और इतने साल तक कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता नहीं दी।” शाह ने आगे कहा, ‘… मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दी। केन्द्र की सारी शिक्षा व्यवस्था में नरेन्द्र मोदी सरकार ने सभी जगहों पर पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।

आज नरेन्द्र मोदी सरकार में 27 प्रतिशत मंत्री पिछड़ा वर्ग के हैं और मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया है।’ शाह ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार वोट बैंक के लालच में तुष्टिकरण करने का काम कर रही है। कथित ‘लाल डायरी’ का जिक्र करते हुए शाह ने कहा,’लाल डायरी इनके भ्रष्टाचार के सारे कारनामे हैं।’

शाह ने कहा कि जो सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त हो वो सरकार आपका भला नहीं कर सकती। उन्होंने पेपरलीक प्रकरण को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा की सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में तुष्टिकरण चरम सीमा पर है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.