Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी...

पंजाब में 4 महीने की गर्भवती हुई नाबालिगा, सच जानकर मां का हुआ हाल बेहाल…

26

अमृतसर : जिले से एक घिनौनी घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय नाबालिगा 4 महीने की गर्भवती हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने व उसे गर्भवती करने के मामले में थाना कत्थुनंगल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए कोमल नामक एक महिला ने बताया कि उसकी शादी को 21 साल हो गए हैं और उसके 4 बच्चे हैं। उसके बेटी जोकि 15 वर्षीय है की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसे तुरन्त अस्पताल लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उसकी बेटी को दवाई दे दी। लेकिन इस बीच उसे शक हुआ कि उसकी बेटी को माहवारी नहीं आ रही। तब महिला ने अपनी बेटी से दबाव डालकर पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इसी वह 4 महीने की गर्भवती भी हो गई है।

डरी सहमी नाबालिगा ने अपने मां को बताया कि, आरोपी ने इस बारे किसी को भी बताने से सख्त मना किया है। आरोपी ने धमकी दी है कि, अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.