Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

सिंगरौली में कोयला लोड ट्रक 30 फीट गहरी खाई में गिरा, ड्राइवर और खलासी की मौत

21

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां कोयले का परिवहन करने वाला ट्रक वाहन अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे खाई में गिर गया, जिसमें ड्राइवर समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह पूरी घटना जयंत स्थित मुड़वानी डैम पर घटी है. फिलहाल, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव दल की टीम रेस्क्यू कर रही है. पुलिस की माने तो यह बड़ी घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात घटी है. जिसमें 2 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है.

30 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक

पूरा मामला विंध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुडवानी डैम का है. यहां से कोयला लादकर एक ट्रक सोनभद्र की तरफ जा रहा था. ट्रैक जैसे ही ट्रक मुडवानी डैम के पास मोरवा-जयंत मार्ग पर पहुंचा. प्रथम दृष्टया वह अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे ट्रक सवार ड्राइवर और खलासी उसी में फंस गए. सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे. उनकी पहचान कचनी निवासी सूरज पाल और सुरेश पाल निवासी बड़ोखर के रूप में हुई है.

दोनों को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

फिलहाल जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए है. पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकालकर नेहरू अस्पताल जयंत पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

जयंत पुलिस चौकी के सिपाही नितिन दुबे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि “पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक ट्रक वहां मूडवानी डैम में गिर गया है. जिसके बाद पुलिस और सीआईएसएफ का बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गया है. एक शव को पहले निकाल लिया गया था. वहीं दूसरे शव को निकालने में बहुत परेशानी हुई, क्योंकि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है. अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे घटना की जांच कर रही है की हादसा कैसे हुआ है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.