Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

Instagram-Facebook ही नहीं Snapchat से भी करें कमाई, ये है तरीका

20

कई लोगों की कमाई का जरिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक बन रहे हैं. कंटेंट क्रिएटर्स इंस्टा और फेसबुक पर धमाल मचा रहे हैं. यही नहीं Snapchat पर आजकल के बच्चे खूब स्नैप-स्नैप खेल रहे हैं. लेकिन वो इससे कमाई नहीं कर रहे हैं. दरअसल उन्हें स्नैपचैट से कमाई करने का तरीका नहीं पता है. लेकिन आप इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह Snapchat से पैसे कमा सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म से डेली हजारों रुपये की कमाई की जा सकती है. लेकिन इस पर कमाई करना थोड़ा मुश्किल होता है. उससे पहले ये समझें कि पैसे कमाने का तरीका क्या है. ये कैसे काम करेगा. इससे जुड़े हर सवाल का जवाब यहां पर मिल जाएगा. यहां इसके बारे में पूरी डिटेल्स पढ़ें.

Snapchat काम कैसे करता है?

Snapchat का सबसे मजेदार फीचर Snaps है. स्नैप्स में फोटो या वीडियो दोनों कुछ भी भेजा जाता है. ये Snaps लिमिटेड टाइम के लिए चैट्स में रहती हैं. कुछ सेकंड के बाद ये गायब हो जाती हैं. Snaps भेजने के लिए आपको स्क्रीन के सेंटर में कैमरा आइकन पर क्लिक करना होगा. जो फोटो भेजनी है या कोई ऑन द स्पॉट क्लिक करनी है वो सेलेक्ट कर सकते हैं. आप Snap में फिल्टर, स्टिकर और टेक्स्ट एड कर सकते हैं.

रिवॉर्ड कैसे मिलेगा?

रिवॉर्ड्स जीतने के लिए अपनी कोई भी बेस्ट वीडियो स्नैप को स्पॉटलाइट में अपलोड करें. अगर Snapchatters कोई बेस्ट Snap अपलोड करते हैं तो आपको Crystals Award मिल सकता है. क्रिस्टल अवॉर्ड को पैसों में रिडीम किया जा सकता है.

ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें पेमेंट अलग-अलग इंगेजमेंट मेट्रिक्स और फैक्टर्स पर आधारित होती है. ये बाकी क्रिएटर्स की स्पॉटलाइट परफॉर्मेंस पर डिपेंड करती है. इसका मतलब दूसरे क्रिएटर्स की Snaps से आपकी Snaps बेस्ट होनी चाहिए. इसके बाद ही आप कमाई कर सकेंगे.

Spotlight फीचर से पैसे कमाने के लिए एलिजिबिलिटी

अगर आप स्पॉटलाइट सबमिशन या Snap स्टार से Snap क्रिस्टल के लिए एलिजिबल होते हैं, तो आपके पास नोटिफिकेशन आ जाती है. इसके अलावा आपको My Profile में भी इन्फॉर्म कर दिया जाता है. यहां पर आप क्रिस्टल हब ओपन करने के लिए My Snap Crystals के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं. पेमेंट के लिए आपको, Community Guidelines, Spotlight Guidelines, Terms of Service आदि के अलावा स्पॉटलाइट टर्म्स को भी फॉलो करना होगा.

अगर आप स्पॉटलाइट से कोई भी स्नैप डिलीट कर देते हैं तो आप एलिजिबल नहीं हैं. . इसका मतलब ये है कि अगर आपने कोई Snap डिलीट कर दी है तो आपको कोई पेमेंट नहीं की जाएगी. आप इसके लिए क्लेम भी नहीं कर सकते हैं. Snapchatters सबमिट करने के 28 दिन तक एक Snap के लिए कई बार रिवॉर्ड हासिल कर किए जा सकते हैं ये तह चलेगा जब तक कि आपका सबमिशन लाइव रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.