Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

सीधे 1100 रुपये बढ़ा सोने का दाम! 94000 पार कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंची 10 ग्राम की कीमत

107

अगर आप भी अक्षय तृतीया में सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपको झटका दे सकती है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और कमजोर हो रहे डॉलर के बीच बुधवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव 94,573 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं. बुधवार, 16 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में MCX पर सोने की कीमतें 1100 रुपए ज्यादा बढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं हैं.

1300 रुपए महंगा हुआ सोना

MCX पर सोने की कीमतों ने 94,573 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर को छूने के बाद थोड़ी नरमी दिखाई. गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे यह 1.13% की तेजी के साथ 94,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, 11 बजे तक ये कीमतें 1300 रुपए तक महंगी हो गई हैं. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज हुआ. इसकी बड़ी वजह डॉलर की लगातार गिरती कीमत और वैश्विक आर्थिक विकास पर चल रहे ट्रेड वॉर के प्रभावों को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंता है.

कॉमेक्स पर भी सोना तेजी के साथ ऊंचाई पर पहुंच गया है. वहां यह 2% की बढ़त के साथ 3,294.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार करता नजर आया. आर्थिक अस्थिरता और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ रही हैं.

इसलिए भी बढ़ रही सोने की कीमत

भारत और अमेरिका दोनों जगह खुदरा महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें बनी हैं. इसका भी असर सोने की कीमतों पर पड़ा है. भारत में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा महंगाई दर मार्च 2025 में घटकर 3.34% पर आ गई, जो अगस्त 2019 के बाद सबसे कम है. फरवरी 2025 में यह दर 3.61% थी, जबकि पिछले साल मार्च में 4.85% दर्ज की गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.