Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...

दाऊद इब्राहिम से तहव्वुर राणा का कनेक्शन? मुंबई हमले की 2005 से थी तैयारी, NIA पूछताछ में बड़ा खुलासा

42

26/11 मुंबई हमलों के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा से दिल्ली स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है. रविवार को उसका एनआईए हिरासत का तीसरा दिन है. एनआईए उसका माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम से संपर्क की जांच कर रही है. जांचकर्ता राणा से इस बारे में पूछताछ कर रहे हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एनआईए तहव्वुर राणा के फोन पर हुई बातचीत का रिकॉर्ड खंगाल रही है. इनमें से अधिकांश अन्य आरोपी डेविड हेडली के साथ हैं. केंद्रीय जांचकर्ताओं को संदेह है कि इस फोन बातचीत में दाऊद की संलिप्तता के संकेत हो सकते हैं.

एनआईए का अनुमान है कि मुंबई हमलों की योजना 2005 से ही बनाई जा रही थी. राणा भी उस योजना का हिस्सा था. हेडली की उसके साथ फोन पर हुई बातचीत को भी खंगाला जा रहा है.. इस जानकारी को एक स्रोत में एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है. एनआईए यह स्पष्ट रूप से जानने की कोशिश कर रही है कि मुंबई हमलों की योजना के पीछे कौन था और पर्दे के पीछे से किसने काम किया.

पूछताछ में दुबई के एक व्यक्ति का नाम आया सामने

राणा से पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को पहले ही एक नया नाम मिल चुका है. जांच में दुबई के एक व्यक्ति का नाम सामने आया है. जिसने हेडली के अनुरोध पर राणा से मुलाकात की थी. जांचकर्ताओं को संदेह है कि इस व्यक्ति को मुंबई हमलों के बारे में पता था. उसके दाऊद या उसकी डी-कंपनी से भी संबंध हो सकते हैं. उस दिशा में जांच की जा रही है.

एनआईए लंबे समय से दावा करती रही है कि राणा के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध थे. इस बात की जांच की जा रही है कि क्या राणा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था? जांच को सुविधाजनक बनाने के लिए राणा आवाज का नमूना एकत्र कर लिया गया है. इसे भी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है. एनआईए राणा की आवाज का मिलान फोन पर हुई बातचीत से करना चाहती है.

भारत के कई शहरों में बनाई थी हमले की योजना

राणा और उसकी पत्नी मुंबई हमलों से कुछ दिन पहले भारत आये थे. उन्होंने कई स्थानों की यात्रा की थी. राणा से यह भी पूछा जा रहा है कि वह यहां क्यों आये? एनआईए ने अदालत को बताया कि राणा ने भारत के कई शहरों में हमलों की योजना बनाई थी.

पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा लंबे समय से अमेरिका की जेल में बंद हैं. उन्हें गुरुवार को भारत वापस लाया गया. एनआईए ने उन्हें 18 दिनों की हिरासत में लिया है. सूत्रों के मुताबिक राणा को दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है. उसने सिर्फ कागज, कलम और कुरान मांगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.