Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

गुना में जमकर बवाल, मस्जिद के पास हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव, पुलिस बल तैनात

10

गुना। मध्य प्रदेश के गुना के कर्नलगंज इलाके में हनुमान जन्मोत्सव का जुलूस निकालने के दौरान तनाव हो गया। जुलूस निकालने वाले पक्ष का आरोप है कि एक समुदाय विशेष के धर्म स्थल के सामने पथराव किया गया। घटना के तुरंत बाद कर्नलगंज इलाके में तनाव फैल गया। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी संजीव कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर शहर में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।

इसके बाद हिंदू संगठन शहर कोतवाली पहुंच गए और एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। वहीं गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि शहर में किसी भी स्थिति में तनाव नहीं फैलने दिया जाएगा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि मामूली रूप से पथराव हुआ है और कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर किशोर कुमार का न्यायालय और एसपी संजीव कुमार हनुमान चौराहा पर पहुंच गए थे यहां से वह कर्नलगंज इलाके में पहुंचे और स्थिति को देखने के बाद पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और 15 – 20 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.