Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

बैसाखी के सहारे मोदी सरकार… वक्फ विधेयक पर असदुद्दीन ओवैसी ने BJP को घेरा

43

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. तमाम विपक्षी दल इस विधेयक को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर सख्त टिप्पणी की है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक “मुसलमानों पर सीधा हमला” है और इससे उनकी संपत्तियां छीन ली जाएंगी. बता दें कि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि वक्फ संशोधन विधेयक को मौजूदा सत्र में फिर से पेश किया जाएगा.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी के पास लोकसभा में बहुमत नहीं है. ये सरकार खुद ही बैसाखी के सहारे पर चल रही है. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं क्योंकि वे नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जयंत चौधरी की बैसाखी पर निर्भर हैं. अगर ये चार दल इस असंवैधानिक विधेयक का समर्थन नहीं करते हैं तो यह विधेयक कानून नहीं बन पाएगा.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर वे बीजेपी का समर्थन करते हैं, तो मैं उन्हें सावधान और चेतावनी दे रहा हूं कि मुसलमान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे. आप एक असंवैधानिक विधेयक का समर्थन कर रहे हैं जो मुस्लिम वक्फ बोर्ड को हमेशा के लिए खत्म कर देगा, जो हमारी मस्जिदों, दरगाहों को छीन लेगा. चंद्रबाबू नायडू तिरुपति देवस्थानम से गैर-हिंदू कर्मचारियों को हटाना चाहते हैं. वह गैर-मुस्लिमों को मुस्लिम वक्फ बोर्ड का सदस्य क्यों बनने दे रहे हैं?

संपत्ति पर दावा खत्म हो जाएगा?

ओवैसी ने आरोप लगाया कि इस विधेयक के तहत जिलाधिकारी को यह अधिकार मिल जाएगा कि वह किसी संपत्ति को वक्फ संपत्ति मानने से इनकार कर सकता है. इससे मुसलमानों का उस संपत्ति पर दावा खत्म हो जाएगा. ओवैसी के अलावा भी तमाम इस्लामिक संगठन इस विधेयक को लेकर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं. दूसरी तरफ बीजेपी इस विधेयक को लेकर विपक्ष पर भ्रामकता फैलाने का आरोप लगा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.