Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने Su-30MKI विमान में भरी उड़ान, फॉर्मेशन मिशन को दिया अंजाम

47

भारतीय वायु सेना और थल सेना के शीर्ष कमांडरों ने आज उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में एक जटिल फॉर्मेशन मिशन को अंजाम दिया. केंद्रीय वायु कमांडर एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित और केंद्रीय सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने Su-30 MKI लड़ाकू विमान में यह महत्वपूर्ण उड़ान भरी. उड़ान भरने के दौरान दीक्षित ने तेजस की ताकत को जानने की कोशिश की.

यह मिशन वायु सेना स्टेशन बख्शी का तालाब से शुरू हुआ, एयर मार्शल दीक्षित ने फॉर्मेशन का नेतृत्व किया, जबकि सेना कमांडर एक विमान के पीछे के कॉकपिट में मौजूद रहे. इस दौरान सेना कमांडर को Su-30 MKI की क्षमताओं और इसकी लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता से अवगत कराया गया.

उन्हें सेंट्रल सेक्टर के बीहड़ इलाकों में प्लेटफॉर्म की पहुंच और मारक क्षमता के साथ-साथ नकली समकालीन खतरों के खिलाफ वायु शक्ति की सटीक और तीव्र प्रतिक्रिया भी दिखाई गई. उड़ान के बाद, जीओसी-इन-सी ने भारतीय वायुसेना के वायु योद्धाओं की पेशेवर क्षमता और परिचालन दृष्टिकोण की सराहना की.

इस तरह के मौके भारतीय सशस्त्र बलों की एकजुटता को दर्शाते हैं और सभी सेवाओं के बीच सभी संसाधनों के उपयोग के लिए सहयोगी सेवाओं की क्षमताओं और चुनौतियों की आपसी समझ को गहरा करने का काम करते हैं. इसके साथ ही तालमेल और आने वाले समय में होने वाले ऑपरेशन के लिए भी तैयार करते हैं.

कैसा है Su-30MKI विमान?

भारत को ये Su-30MKI विमान रूस से मिला है. जो दुनिया के शानदार जेट में शुमार है, हवा से हवा और जमीन पर हमला करने में सक्षम है. भारत इस विमान का इस्तेमाल पिछले कई सालों से करता आ रहा है. खासतौर से 2019 में बालाकोट के हमले के बाद Su-30MKI को लेकर पाकिस्तान की फिक्र बढ़ी है. यही कारण है कि इस विमान को हवा में उड़ाना हर किसी अधिकारी को पसंद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.