Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

खंडवा में 19 दिन से लापता किसान का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

38

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में घर से लापता किसान का शव 19 दिन बाद कुएं पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह मूंदी नगर के जामनिया रोड़ पर एक खेत के कुएं में लाश मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर मूंदी पुलिस टीम डायल 100 की टीम पहुंची। कुएं में लाश मिलने की जानकारी तब मिली जब कुएं के अंदर से बदबू आने लगी थी। आसपास के खेत बालों ने कुएं में देखा तो लाश दिखाई दी।

मूंदी पुलिस ने क्रेन की मदद से लाश को बाहर निकाला। लाश की पहचान बलराम सिंह पिता आनंद सिंह निवासी जामनीया रोड़ मूंदी के रूप में हुई। बलरामसिंह नया ट्रैक्टर लाने के बाद 10 मार्च को बिना बताए घर से कहीं चले गया था। उसके बाद उसके भाई कृष्ण सिंह ने मूंदी थाने में बलराम की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

जिसका शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया। बलराम मूलरूप से जलकूआ का निवासी है। उनकी कृषि भूमि मूंदी के जामन्या रोड़ के नजदीक स्थित है। बलराम का लापता होना रहस्य बना हुआ था। मूंदी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.