Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रधानमंत्री मोदी कल छत्तीसगढ़ दौरे पर, बिलासपुर में जनसभा में होंगे शामिल

32

बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। जहां बिलासपुर के मोहभठ्ठा में एक जनसभा होगी, जिसमें वे एक घंटा रहेंगे। इस जनसभा में दो लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने उम्मीद है। दोपहर 2 बजे होने वाली सभा में बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में सभास्थल पर लोगों को तीन घंटा पहले पहुंचना होगा।  सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिलासपुर सहित प्रदेश भर से करीब 3 हजार जवान सभास्थल पहुंचे गये है। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के अफसर भी बिलासपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में देर शाम से लेकर रात तक जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों की बैठक ली।

प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने समीक्षा बैठक में सीएम विष्णुदेव साय को तैयारियों के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। सभास्थल पर लोगों के बैठक व्यवस्था से लेकर वाहन पार्किंग को लेकर विशेष इंतजाम किया गया है। ताकि, गर्मी में लोगों को सभास्थल तक आने के लिए ज्यादा दूर पैदल न चलना पड़े। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विद्युत, तेल और गैस, रेल, सड़क, शिक्षा एवं आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.