Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो... GPM Crime News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, इलाके में फैली सनसनी; आरोप... रायपुर में यूपी के तस्कर का बड़ा गेम ओवर! 14 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच... छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे... Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में ... Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के... Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा... Raipur Crime News: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में मिला शव, हत्या या ब्रेन हेमरेज? मौत की गुत्थी सु... बेमेतरा में भीषण मंजर! पैरावट की आग से दहका घर, फिर हुआ जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट Jharkhand Road Accident: बिल्ली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 45 वर्षीय महिला की द...

दो बार लेबर पैन, नर्स ने अस्पताल में नहीं किया भर्ती… फिर रास्ते में हुई डिलीवरी, जन्म लेते ही नवजात की मौत

10

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक नवजात शिशु की जन्म लेते ही मौत हो गई. दरअसल, एक गर्भवती महिला को लेबर पैन के वक्त दो बार अस्पताल से लौटा दिया गया, जिसकी डिलीवरी के बाद उसके नवजात शिशु की मौत हो गई. अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि यह घटना 23 और 24 मार्च की रात सैलाना कस्बे से सामने आई, जहां तीसरी बार महिला को अस्पताल ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

सैलाना के उपमंडल मजिस्ट्रेट मनीष जैन ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 9 बजे सैलाना के कालिका माता मंदिर रोड के रहने वाले कृष्ण ग्वाला अपनी पत्नी नीतू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां नर्स चेतना चारेल ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि डिलीवरी दो-तीन दिन बाद होगी. रात एक बजे महिला को फिर से लेबर पैन (labor pain) हुआ. इसके बाद कृष्णा फिर से पत्नी को अस्पताल लेकर गया.

दूसरी बार भी भर्ती से किया मना

कृष्णा ने शिकायत करते हुए बताया कि दूसरी बार भी नर्स गायत्री पाटीदार ने जांच के बाद नीतू को यह कहते हुए भर्ती करने से इनकार कर दिया कि डिलीवरी 15 घंटे बाद होगी. इसके बाद फिर से पति-पत्नी अपने घर लौट आए, जब महिला को तीसरी बार लेबर पैन हुआ तो उसका पति उसे फिर से हाथ गाड़ी से अस्पताल ले जा रहा था. तभी रास्ते में सुबह तीन बजे उसकी डिलीवरी हो गई, लेकिन नवजात शिशु की मौत हो गई. इस दौरान उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें में वह अपनी पत्नी को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं.

एक नर्स को किया सस्पेंड

मजिस्ट्रेट मनीष जैन ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण ग्वाला ने बच्चे की मौत के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है और कार्रवाई की मांग की है. इस घटना की गहन जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर चेतना चारेल को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि NHM की संविदा नर्सिंग ऑफिसर गायत्री पाटीदार की सर्विस भी खत्म कर दी गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !