Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kalash Sthapana 2026: शारदीय नवरात्रि पर इस शुभ मुहूर्त में करें घटस्थापना, देखें मां शैलपुत्री की प... Gramin Dak Sevak Fraud Case: सीबीआई ने लिया एक्शन, अलग-अलग राज्यों के फर्जी अंकसूची बोर्ड के सहारे न... Is Ashwagandha Safe? अश्वगंधा के लंबे समय तक सेवन पर फ्रंटियर्स इन मेडिसिन की रिसर्च, मिले चौंकाने व... Seven Seas Hospitality FSSAI Action: किचन में सड़ी सब्जियां और भारी गंदगी, FSSAI ने सेवन सीज हॉस्पिट... Mohsin Ali Khan Statement on Qazi: उज्जैन शहर काजी और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल पर उठे सवाल, 100 ... Sidhi Agriculture Department Advisory: धान का रकबा बढ़कर पहुंचा 1.20 लाख हेक्टेयर, कीट नियंत्रण के ल... Mangalore MRPL Blast: मंगलुरु रिफाइनरी में भीषण धमाके से कांपे कई इलाके, मौके पर पहुंची SDRF और 5 फा... Rajya Sabha Election: 'BJP के कई विधायक संपर्क में', अखिलेश यादव का बड़ा दावा; धनराज नथवानी की उम्मी... Israel Flight Hijack Scare: कॉकपिट में भिड़े दोनों पायलट, एक विमान क्रैश कराने पर अड़ा; फ्लाईदुबई फ्... INDIA Alliance Meeting: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का बड़ा मोर्चा, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक...

मालदीव की अकड़ होगी कम, लक्षद्वीप के लिए भारत और इजरायल ने मिलाया हाथ, टूरिज्म के लिए करेंगे काम

69

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ जहर उगल रहे मालदीव की अकड़ अब कम होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव का अभियान ने जोर पकड़ लिया है। अब लोग मालदीव ट्रिप को रद्द कर रहे हैं। अब इजरायल भी भारत के साथ आ गया है। इजरायल के दूतावास ने लक्षद्वीप में टूरिज्म बढ़ाने की घोषणा की है। जिससे मालदीव बुरी तरह से घबरा गया है।

9 जनवरी से प्रोजेक्ट पर काम होगा शुरू

इजरायल दूतावास ने एक्स हैंडल पर लिखा कि हम भारत सरकार के अनुरोध पर पिछले वर्ष लक्षद्वीप में थे। मोदी सरकार ने समुद्र के खारे पानी को मीठे पानी में बदलने की तकनीक लक्षद्वीप में लगाने का आग्रह किया था। हम प्रोजेक्ट पर 9 जनवरी से काम शुरू करेंगे।

इजरायली दूतावास ने कहा कि जिन लोगों ने लक्षद्वीप के खूबसूरत बीचों और अंडरवाटर सुंदरता को एक्सप्लोर नहीं किया है। उनके लिए लक्षद्वीप की कुछ फोटोज हैं।

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मालदीव के 3 मंत्री सस्पेंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद मालदीव ने अपने तीन मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। हटाए गए मंत्रियों में युवा अधिकारिता मंत्रालय में उपमंत्री मारिया शिउना, मालशा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद हैं। इन तीनों ने भारतीय पीएम के लक्षद्वीप दौरे को लेकर एक्स हैंडल पर आलोचना की थी। इसे पर्यटन केंद्र के तौर पर मालदीव का विकल्प बनाने को कोशिश बताया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.