Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से गंगापुर जन विश्वास शिव... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना...

पति ने बीवी के फोन पर देख ली ऐसी फोटो, रिश्ते में पड़ी दरार, फिर एक दिन पत्नी ने कॉफी में…

41

मेरठ के सौरभ राजपूत केस के बाद कई ऐसे मामने सामने आने लगे जहां पत्नी ने या तो पति को मार डाला या मारने की धमकी दी. अब ऐसा ही एक केस यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आया है. आरोप है कि यहां एक पत्नी ने पति को कॉफी में जहर देकर मारने की कोशिश की. अब पति अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. ननद ने भाभी का सारा काला चिट्ठा खोला है.

पीड़ित परिवार ने पुलिस में बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि पत्नी ने पति को मारने की नीयत से कॉफी में जहर मिलाकर पिलाया. मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भायंगी का है. 26 वर्षीय अनुज शर्मा की शादी 2 साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र फरखनगर निवासी पिंकी शर्मा उर्फ सना से हुई थी. अनुज मेरठ के ग्लोबल अस्पताल में नौकरी करता है.

शादी के कुछ महीनों बाद ही अनुज और पिंकी के बीच विवाद शुरू हो गया था. आरोप है कि पिंकी का किसी अन्य लड़के से मोबाइल पर बात होती थी, जिससे अनुज और पिंकी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.

रिश्ते में भांजे से अफेयर का आरोप

अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी का आरोप है- पिंकी का शादी से पहले किसी और लड़के के साथ अफेयर था. शादी के बाद भी वह उससे मोबाइल पर बात करती थी. अनुज ने कई बार पिंकी को समझाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं सुधरी. जब भी वह नौकरी पर जाता तो पिंकी उस लड़के से घंटों बात करती रहती. एक दिन अनुज ने पिंकी का मोबाइल छीन लिया और उसमें उस लड़के के साथ की गई बातचीत और फोटो देख ली. जानकारी के मुताबिक, वह लड़का पिंकी के ताऊ की लड़की का लड़का था, जो रिश्ते में पिंकी का भांजा लगता था.

अनुज को कॉफी में जहर मिलाकर दिया

अनुज की बहन मीनाक्षी का आरोप है कि पिंकी ने 25 तारीख की शाम अनुज को मारने की नीयत से कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनुज की बहन का कहना है कि पिंकी ने अनुज को रास्ते से हटाने की साजिश रची है. पुलिस ने अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी की शिकायत पर पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.