Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

बदमाशों को दी सुपारी, ट्रेन में पति को मरवा दी गोली; मुस्कान से कम नहीं है लखीसराय की आरती

64

बिहार के लखीसराय में संपत्ति के लालच में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करा दी. 21 जनवरी को किऊल स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप गया-हावड़ा ट्रेन में एक यात्री धर्मेंद्र साह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं चलती ट्रैन में हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया था. जिसके बाद मृतक की पत्नी के द्वारा गांव के ही 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था. किऊल रेल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. वहीं नामजद अभियुक्तों से जब पूछताछ की गई तो उन लोगों की संलिप्तता नजर नहीं आयी. जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद ली. अगर पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि ट्रेन में उस वक्त हजारों यात्री सवार थे. ऐसे में घटनास्थल का डंप डेटा भी निकालना संभव नहीं था.

इसी बीच पुलिस को पता चला कि मृतक धर्मेंद्र साह खगड़िया से लखीसराय कोर्ट में तारीख करने आया था. पुलिस को पता चला कि मृतक धर्मेंद्र साह का अपनी पत्नी के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. जब धर्मेंद्र का अपनी पत्नी के साथ रिश्ता अच्छा था तो धर्मेंद्र ने पत्नी के नाम से जमीन खरीदी थी. दोनों के बीच रिश्ता खराब होने के बाद पत्नी अपने मायके लखीसराय में रहने लगी थी. वहीं पति अपनी पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन को अपने नाम वापस मांग रहा था. पत्नी के पति के ऊपर लखीसराय कोर्ट में केस भी कर रखा था, जिसकी तारीख के लिए वह खगड़िया से लखीसराय आता था.

आरोपियों ने कबूला सच

किऊल रेल डीएसपी एजाज हाफिज मानी ने कहा कि बीते 21 जनवरी को गया -हावड़ा ट्रेन में महिसोना निवासी धर्मेंद्र साह के हत्या के मामलें में टेक्निकल टीम को 2 संदिग्ध नंबर मिले. जिसमें एक गोवा और एक दिल्ली में एक्टिव मिला है. जिसके बाद एक टीम का गठन कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें शेखपुरा जिला मेहुस निवासी सुरज कुमार और बड़हिया निवासी सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया. दोनों ने बड़ा खुलासा किया है. जिसमें दोनों ने शूटर की भूमिका निभाई थी.

5 लाख की दी थी सुपारी

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक की पत्नी ने 5 लाख की सुपारी दी थी. हत्या करने के लिए दोनों को मृतक के साला चंदन कुमार ने हायर किया था. दोनों ने खुलासा किया कि जब मृतक कोर्ट की तारीख से वापस ट्रैन से जा रहा था तो मृतक के साले ने धर्मेंद्र की पहंचान कराई. जिसके बाद दोनों शूटर ट्रेन में सवार हो गए. जिस ट्रेन की बोगी में धर्मेंद्र बैठा था, दोनों शूटर वहां पहुंच स्टेशन से पहले आउटडोर पर ट्रेन धीमी होते ही 3 गोली मारकर मौत की नींद सुला दी.

दोनों आरोपी गिरफ्तार

वहीं अपराधियों के खुलासे के बाद मृतक के साले चंदन कुमार को बड़हिया से गिरफ्तार कर लिया गया हैं. रेल डीएसपी ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र साह का पत्नी से लगभग पांच सालों से संपत्ति का विवाद चल रहा था. जिस कारण मृतक खगड़िया में रह रहा था. घटना के दिन मृतक केस के काम से लखीसराय कोर्ट आया था. शाम में गया -हावड़ा ट्रेन से लौटने के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं खुलासे के बाद रेल पुलिस इस घटना में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.