Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ...

बिहार में वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन, समर्थन देने पहुंचे लालू यादव, तेजस्वी ने कहा- आज मुसलमान बहाना है…

35

देश में वक्फ अमेंडमेंट बिल पर सियासत गर्माती जा रही है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने रविवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया था. इसी सिलसिले में बुधवार को AIMPLB पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहा है, इस धरने में विपक्षी पार्टियों के नेताओं के साथ-साथ महाबोधि मंदिर से जुड़े एक बौद्ध धर्मगुरु भी शामिल हुए हैं. बड़े नेताओं में बिहार की दूसरी बड़ी पार्टी RJD के नेता लालू यादव, तेजस्वी यादव, आजाद समाज पार्टी चीफ चंद्रेशेखर आजाद और प्रशांत किशोर भी पहुंचे हैं.

आने वाले दिनों में देश भर में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई है और विपक्ष दलों ने भी इसमें अपनी सियासी रोटियां सैकने की पूरी तैयारी कर ली है. धरने के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, “आज मुसलमान बहाना है क्या पता आने वाले दिनों में चर्च और गुरुदुआरों पर भी इनकी नजर हो.

बिहार में भाई-चारा खत्म नहीं होने देंगे

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में भाई-चारा खत्म नहीं होने देंगे. लालू यादव इतने बिमार हैं फिर भी आपके बीच पहुंचे हैं मुझे गर्व है कि मेरे अंदर लालू यादव का खून है. उन्होंने आगे कहा कि लालू कभी संप्रदायिक ताकतों के आगे नहीं झुके है.

संविधान ने दिया विरोध करने का अधिकार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा, “आज देश में जिस तरह के हालात हैं, उसे समझते हुए, जिसके भी अधिकारों पर हमला होगा, वह उसकी रक्षा के लिए आगे आएंगे. और जिस वर्ग के लिए हम राजनीति करते हैं, बहुजन समाज, कमजोर वर्ग, संविधान ने उनके अधिकारों पर हमले को रोकने के लिए विरोध करने का अधिकार दिया है. हम उसी का इस्तेमाल करने के लिए आज बिहार में हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.