Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

डिनर में खाई बैंगन की सब्जी, आधी रात को 7 लोगों की बिगड़ी ऐसी तबीयत, ठीक से बोल भी नहीं पा रहे

24

मध्य प्रदेश के नीमच में बैंगन की सब्जी और रोटी खाना एक परिवार को भारी पड़ गया. परिवार के 7 लोगों ने डिनर में बैंगन की सब्जी और रोटी खाई जिसके बाद रात 11 बजे सभी की तबीयत खराब होने लगी. आनन-फानन में सभी लोग अस्पताल पहुंचाए गए. हालत इतनी ज्यादा गंभीर हो गई कि उन्हें रतलाम के मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ गया. फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस की मानें तो उपनगर बघाना में रहने वाले कैलाश चंद्र रेगर के घर पर रविवार रात रोटी और बैंगन की सब्जी बनी थी. रात 11 बजे एक-एक कर सभी की हालत खराब होने लगी. पड़ोसियों ने सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया.

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्मी गामड़ सहित प्रशासनिक और पुलिस अमला जिला हॉस्पिटल पहुंच गया. जहां पीड़ित परिवार से चर्चा की गई. हालांकि, मरीजों का स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने की वजह से ज्यादा बात नहीं हो पाई.

पीड़ित परिवार ठीक से बात नहीं कर पा रहा

सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल ने बताया कि 7 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं. बैंगन की सब्जी और रोटी खाने की वजह से स्वास्थ्य खराब होना बताया गया है. वे ठीक से बात नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें बोलने में परेशानी हो रही है. हमारी टीम उपचार में जुटी है. मरीजों में 14-15 साल के बच्चे भी मरीजों में शामिल है. कैलाश चंद्र रेंगर की हालत ज्यादा खराब है. जांच रिपोर्ट के बाद ही उनके बीमार होने की वजह पता चलेगी.

खाने के लिए गए हैं सैंपल, रिपोर्ट आने का इंतजार

वहीं, नीमच ADM लक्ष्मी गामड़ ने बताया कि फूड पॉइजनिंग की सूचना मिलने के बाद हमारी टीम अस्पताल पहुंची है. पूरी घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम परिवार के घर पहुंची और सब्जी-रोटी-आटे के सेंपल लिए गए हैं. सभी को खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा और जांच की जाएगी. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !