Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

‘देश को तोड़ने वाला महान नहीं हो सकता…’ औरंगजेब पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, हिंदू राष्ट्र के लिए पदयात्रा का किया ऐलान

26

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों दो दिवसीय ब्रज यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने वृंदावन और बरसाना के पवित्र स्थलों पर पहुंचे और साधु-संतों से भेंट कर आशीर्वाद लिया. संतों से मुलाकात के साथ-साथ उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए पदयात्रा का भी ऐलान किया. अपनी इस यात्रा में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मांस-मदिरा की बिक्री और हिंदू राष्ट्र निर्माण जैसे अहम मुद्दों को उठाते हुए एक “बिचारित क्रांति यात्रा” शुरू करने की घोषणा की. यह यात्रा इस साल के अंत तक वृंदावन से प्रारंभ होगी.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुरुक्षेत्र में ब्राह्मणों पर हुई गोलीबारी की घटना को निंदनीय अपराध बताया. उन्होंने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं औरंगजेब पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने वाला कभी भी महान नहीं हो सकता, बल्कि देश को जोड़ने वाला व्यक्ति ही महान होता है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह ब्रज यात्रा धार्मिक और सामाजिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

राधा रानी मंदिर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

यात्रा के पहले दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने शिष्य के घर पहुंचे और वहीं विश्राम किया. देर रात उन्होंने बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर पहुंचे. बरसाना में उन्होंने ब्रज रसिक संत विनोद बाबा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. वहीं दूसरे दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन के विभिन्न पवित्र स्थलों पर गए. उन्होंने तटीय स्थान जाकर दर्शन किए और संतों से आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे सुदामा कुटी पुंडरीक महाराज सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और संतों से भेंट की.

हिंदू राष्ट्र के लिए पदयात्रा का ऐलान

पत्रकारों से बातचीत के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि जल्द ही वह दिन आने वाला है जिसका सभी को इंतजार है. ब्रज से हिंदू राष्ट्र की आवाज बुलंद होगी. उन्होंने बताया कि ब्रज से एक पदयात्रा प्रारंभ की जाएगी. इसमें भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित और अन्य मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने इस यात्रा को “बिचारित क्रांति यात्रा” का नाम दिया और कहा कि यह यात्रा इस साल के अंत तक वृंदावन से शुरू की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.