Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

महाकाल के दरबार पहुंचीं BJP नेता नाजिया इलाही, बोलीं- ‘रमजान में पहले राम का नाम, फिर अजान…’

46

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अक्सर वीआईपी श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं. अब भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की, माथे पर तिलक लगवाया और जय श्री महाकाल के जयकारे भी लगाए. यही नहीं इस दौरान वह नंदी हॉल से माथा टेककर मनोकामना मांगती हुई भी नजर आईं.

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाजिया इलाही खान बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंची थीं, जहां पंडित आकाश गुरु ने चांदी द्वार से नाजिया खान को बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कराई. इस दौरान नाजिया खान बाबा महाकाल की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आईं. उन्होंने बाबा महाकाल को पुष्पहार और प्रसाद चढ़ाने के साथ माथे पर तिलक लगवाया. जय श्री महाकाल का उद्घोष किया और उसके बाद बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.

रमजान में पहले भगवान राम

इस दौरान नाजिया ने नंदी जी का आशीर्वाद लेकर मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल से आशीर्वाद मांगा. बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नाजिया ने कहा कि भारत में गंगा जमुनी तहजीब की बात की जाती है, लेकिन आज भी औरंगजेब और मुगल आक्रांताओं की औलाद कुछ भी समझने को तैयार नहीं है. मैं ऐसे लोगों को समझाना चाहूंगी कि रमजान में पहले भगवान राम आते हैं और उसके बाद अजान के शब्द में जान आता है.

बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान

उन्होंने आगे कहा कि आज का समय पहले की तरह नहीं है. अब हिंदुस्तान औरंगजेब की मानसिकता रखने वाले लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. अब तो उन्हें ही बर्दाश्त किया जाएगा जो उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के दिमाग के हैं. अब डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जैसी सोच रखने वालों को ही हिंदुस्तान अपनी पलकों पर रखेगा, जो अपनी स्पीच के जरिए भागवत गीता के श्लोक को बयां करते हैं.

हम हिंदुओं को बचा नहीं पाए

नाजिया ने कहा कि कर्नाटक में आरएसएस की सभा हुई थी, जिसमें हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के साथ ही अन्य कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही पीओके के मुद्दे पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस चर्चा को रुकने नहीं दिया जाना चाहिए. इस पर और भी विचार विमर्श किया जाना चाहिए. आज बांग्लादेश में जैसे हिंदुओं पर अत्याचार हुए. पाकिस्तान में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार हुए.

“सिस्टम को बैटर करने की जरूरत”

साथ ही कहा कि वर्तमान में संभल में हिंदुओं पर अत्याचार हुए. बहराइच में हिंदुओं पर अत्याचार हुआ. बेंगलुरु, कर्नाटक और हम पश्चिम बंगाल में आते हैं. हर जगह हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है तो मुझे ऐसा लगता है कि आरएसएस की इस बात को आगे लेकर जाने की जरूरत है. क्योंकि हम संभल में हिंदुओं को नहीं बचा पा रहे. नागपुर में हिंदुओं को नहीं बचा पा रहे हैं तो फिर हमारे ज्यूडिशरी सिस्टम को और भी बैटर करने की जरूरत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.